CG : शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत् स्कूलों में की जा रही है नियमित मॉनिटरिंग

रायपुर, प्रदेश में शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत् विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग अरविन्द मिश्रा ने अवगत कराया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा शिक्षा गुणवत्ता पर दिये गये निर्देश तथा उक्त संबंध में शासन/उच्च कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार कक्षा 05 वी, 08 वी एवं 10वीं, 12वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु जिले अंतर्गत विशेष कार्ययोजना तैयार की है। तैयार कार्ययोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले अंतर्गत कार्यरत समस्त अधिकारियों के मध्य विकास खण्डवार तथा विकास खण्ड स्तर पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं संकुल समन्वयकों के मध्य सतत निरीक्षण किया जा रहा है। 

नवोदय परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है

जिले एवं विकास खण्ड स्तर पर सतत मॉनिटरिंग जारी है। निरीक्षण के दौरान विलम्ब से शाला आने अथवा समय पूर्व शाला से जाने वाले शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उन्हें शाला समय व अनुशासन का ध्यान रखने तथा शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि यह संदेश अन्य शिक्षकों तक पहुंचे और वे शाला समय तथा शिक्षा गुणवत्ता पर ध्यान केन्द्रित करें। इसके विपरीत, शासकीय प्राथमिक शाला आलबरस के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि वहां पदस्थ सहायक शिक्षक विनोद कुमार साहू द्वारा शाला समय से एक घंटा पूर्व बच्चों को शाला बुलाया जाकर नवोदय परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। 

शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सतत कार्य 

इसी प्रकार इसी संस्था की सहायक शिक्षक रेखा ठाकुर द्वारा भी समय पूर्व बच्चों को शाला बुलाकर परीक्षा की तैयारी कराते पाये जाने पर, उन कर्मचारियों द्वारा छात्र हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की गई, ताकि भविष्य में अन्य शिक्षकगण उनका अनुसरण कर सकें। भविष्य में छात्र-छात्राओं के प्रति समर्पित ऐसे कर्मचारियों की सराहना अवश्य संभावित है। यह कार्य केवल छात्र-छात्राओं के हितार्थ सतत जारी रखा जायेगा। अतः शिक्षकों की गैरहाजिरी तथा शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए की जा रही कार्यवाही के विषय में प्रकाशित खबर भ्रामक है। समाचार में उल्लेखित शिक्षकों की ‘ज्यादातर गैरहाजिरी’ का तथ्य पूर्ण रूप से सही नहीं है।

kgnews

Recent Posts

‘कोल्ड्रिफ’ कांड के बाद बड़ा फैसला, MP में ₹100 करोड़ से अपग्रेड होंगी दवा जांच लैब्स, हर जिले में बनेगा FDA ऑफिस

‘कोल्ड्रिफ’ कांड के बाद बड़ा फैसला, MP में ₹100 करोड़ से अपग्रेड होंगी दवा जांच लैब्स, हर जिले में बनेगा FDA ऑफिस

भोपाल   प्रदेश की नगरीय निकायों की तरह खाद्य एवं औषधि प्रशासन का वर्ष 2047 की…

29 minutes ago
DAVV का बड़ा फैसला: सप्लीमेंट्री में फेल छात्र भी ले सकेंगे सेकंड ईयर में एडमिशन

DAVV का बड़ा फैसला: सप्लीमेंट्री में फेल छात्र भी ले सकेंगे सेकंड ईयर में एडमिशन

इंदौर  इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत यूजी…

38 minutes ago
भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा…

50 minutes ago
MP UCC: लिव-इन रिश्तों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, हलाला बनेगा दंडनीय अपराध, 80% मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन

MP UCC: लिव-इन रिश्तों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, हलाला बनेगा दंडनीय अपराध, 80% मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन

भोपाल  मध्य प्रदेश में मंत्रिपरिषद ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के प्रारूप को स्वीकृति…

55 minutes ago
MP में 771 करोड़ से अपग्रेड होंगे 73 हेल्थ सेंटर, 6 दिन पहले खारिज हुआ प्रस्ताव अब मंजूर

MP में 771 करोड़ से अपग्रेड होंगे 73 हेल्थ सेंटर, 6 दिन पहले खारिज हुआ प्रस्ताव अब मंजूर

भोपाल  मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने भोपाल जिले के ऐतिहासिक महत्व वाले जगदीशपुर में …

1 hour ago
इंदौर से 10 नए शहरों के लिए शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, एयरलाइंस को भेजा गया प्रस्ताव

इंदौर से 10 नए शहरों के लिए शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, एयरलाइंस को भेजा गया प्रस्ताव

इंदौर  इंदौर शहर में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से देश के अलग-अलग हिस्सों तक…

1 hour ago