छत्तीसगढ़

CG : श्रम विभाग की निःशुल्क कोचिंग योजना से बदली ज़िंदगी

इलेक्ट्रिशियन से पुलिस आरक्षक बने सुरेश कुमार लोधी

रायपुर , श्रम विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग योजना एक बार फिर अपनी सार्थकता सिद्ध करती नजर आई है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन ने साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के लिए शासकीय सेवा के द्वार खोले हैं। योजना से लाभान्वित होकर ग्राम बेलखुरी निवासी सुरेश कुमार लोधी ने पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर चयन प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सुरेश कुमार लोधी पूर्व में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड में इलेक्ट्रीशियन के रूप में पंजीकृत थे। सीमित आय और संसाधनों के बावजूद उनके मन में शासकीय सेवा में जाने का दृढ़ संकल्प था। आर्थिक कठिनाइयों के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर पाना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन श्रम विभाग की निःशुल्क कोचिंग योजना ने उनके सपनों को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाई।


      कोचिंग योजना के अंतर्गत उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की सुव्यवस्थित तैयारी, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तथा नियमित अभ्यास का अवसर मिला। इसके साथ ही अनुशासनबद्ध अध्ययन, आत्मविश्वास और सही रणनीति ने उनकी तैयारी को नई दिशा दी। निरंतर परिश्रम और लगन के परिणामस्वरूप उन्होंने पुलिस आरक्षक परीक्षा में सफलता हासिल की।

अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुरेश कुमार लोधी ने कहा कि यदि श्रम विभाग की निःशुल्क कोचिंग योजना का सहयोग न मिलता, तो मेरे लिए यह सफलता प्राप्त करना अत्यंत कठिन होता। यह योजना उन युवाओं के लिए आशा की किरण है, जो मेहनत करने का जज्बा रखते हैं, लेकिन संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते हैं। श्रम विभाग की यह पहल श्रमिक वर्ग के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने तथा शासकीय सेवाओं में समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक सशक्त और सराहनीय कदम है।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

3 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

3 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

3 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

3 hours ago