CG : श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सरगुजा संभाग से 850 श्रद्धालओं का जत्था अयोध्या धाम रवाना…

रायपुर,

 महत्वाकांक्षी योजना श्री रामलला दर्शन योजना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की महत्वाकांक्षी योजना श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सरगुजा संभाग से सातवीं यात्रा पर 850 श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। दोपहर 2 बजे विशेष ट्रेन को अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी, जिला प्रशासन के अधिकारीगण और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

अयोध्या धाम की इस पावन यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने इस यात्रा की उत्तम व्यवस्था और निःशुल्क सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक व्ही. के. उईके ने जानकारी दी कि इस चरण की यात्रा में सरगुजा जिले से 170, जशपुर से 204, बलरामपुर-रामानुजगंज से 164, सुरजपुर से 147, कोरिया से 108 और मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर से 57 श्रद्धालु शामिल हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत शासन द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा के लिए निःशुल्क ट्रेन सुविधा, भोजन, आवास तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रदान की जा रही हैं। यह योजना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी पहल है, जिसके माध्यम से प्रदेशवासियों को जीवन में एक बार भगवान श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। अब तक हजारों श्रद्धालु इस योजना के माध्यम से अयोध्या धाम की यात्रा कर चुके हैं और यह सिलसिला सतत जारी है।

kgnews

Recent Posts

NEET Success: खेत से मेडिकल कॉलेज तक, किसान के बेटे सहित 23 छात्रों ने हासिल की सफलता

NEET Success: खेत से मेडिकल कॉलेज तक, किसान के बेटे सहित 23 छात्रों ने हासिल की सफलता

भोपाल महंगी कोचिंग के दौर में सरकारी स्कूल से मेडिकल कॉलेज (Medical college) में जाने…

48 minutes ago
नई न्याय व्यवस्था को दो साल, फिर भी वकीलों की जुबान पर नहीं चढ़ रहीं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराएं

नई न्याय व्यवस्था को दो साल, फिर भी वकीलों की जुबान पर नहीं चढ़ रहीं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराएं

इंदौर कोर्ट कचहरी में इन दिनों वकीलों और जजों के बीच एक दिलचस्प ‘कन्फ्यूजन’ चल…

59 minutes ago
महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था, अब दानदाता के सामने कैरेट मीटर से होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच

महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था, अब दानदाता के सामने कैरेट मीटर से होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच

 उज्जैन विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने…

1 hour ago
जनगणना में खुलेगी प्रॉपर्टी टैक्स चोरी की पोल, MP के 55 लाख शहरी घरों का होगा सर्वे

जनगणना में खुलेगी प्रॉपर्टी टैक्स चोरी की पोल, MP के 55 लाख शहरी घरों का होगा सर्वे

भोपाल  मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 केवल आबादी गिनने तक सीमित नहीं रहेगी। दरअसल इस बार…

1 hour ago
MP के 4 लाख पेंशनर्स को बड़ी राहत, केंद्र के DR बढ़ते ही मिलेगा महंगाई राहत का लाभ, छत्तीसगढ़ की मंजूरी नहीं होगी जरूरी

MP के 4 लाख पेंशनर्स को बड़ी राहत, केंद्र के DR बढ़ते ही मिलेगा महंगाई राहत का लाभ, छत्तीसगढ़ की मंजूरी नहीं होगी जरूरी

भोपाल  मध्यप्रदेश के करीब 4 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत है। अब केंद्र सरकार…

1 hour ago
जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

12 hours ago