कमिश्नर एवं आईजी ने बस्तर पंडुम की तैयारियों का किया अवलोकन और दिए आवश्यक निर्देश
आगामी होने वाले हाई स्कूल ग्राउंड में मुख्य आयोजन
दंतेवाड़ा, जनजातीय विरासतों, कला एवं संस्कृति के धरोहरों का संरक्षण,संवर्धन और उन्हें एक नवीन मंच देने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड में बस्तर पंडुम-2025 की तैयारियां पूरे जोरो पर इस क्रम में आज बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह और आईजी सुंदरराज पी. ने आज अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित आगामी होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम-2025 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कमिश्नर सिंह ने कहा कि मुख्य अतिथि के आगमन से लेकर स्टॉल, पेयजल, टॉयलेट, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आगे कहा कि बस्तर पंडुम बस्तर क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कलाकार और प्रशासनिक अधिकारी होगे। इस उत्सव के माध्यम से बस्तर की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा दिया जायेगा।
इस मौके पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा कमिश्नर एवं आईजी को कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में विस्तार पूर्वक अवगत कराया। इसमें पार्किंग व्यवस्था, अति विशिष्ट अतिथियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के रहवास खान-पान के अलावा कार्यक्रम स्थल में विभागों द्वारा प्रदर्शित किये जाने वाले स्टालों के संयोजन जैसे विभिन्न बिन्दु शामिल रहें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, एडिशनल एसपी आर.के.बर्मन सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…