छत्तीसगढ़

CG : सक्ति फायरिंग मामला, ट्रक ड्राइवर और हेल्पर गिरफ्तार …

सक्ती। जिले के कर्रापाली गांव में एक पारिवारिक विवाद उस समय गंभीर घटना में बदल गया, जब मामला सुलझाने पहुंचे रिश्तेदारों पर कथित तौर पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक, बालपुर निवासी अजय सिंह गोंड़ अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ कर्रापाली गांव पहुंचे थे। परिवार में हुए विवाद और एक महिला के साथ मारपीट की शिकायत को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझाइश का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी दिलेश्वर सिदार किसी बात से नाराज होकर वहां से चला गया। बताया जा रहा है कि शाम के समय गांव के बाहर स्थित तालाब के पास दिलेश्वर सिदार अपने साथी सोमदेव सिदार के साथ मिला। आरोप है कि दोनों ने पहले विवाद किया और फिर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दिलेश्वर सिदार और सोमदेव सिदार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक रिवाल्वर और एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। बिहार के एक ट्रक ड्राइवर से हथियार लिया था दोनों आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर ऐर हेल्परी का काम करते है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

kgnews

Recent Posts

CG : विश्व साइकिल दिवस पर खेलो इंडिया योजना के तहत 7 जून को होगा भव्य साइकिल रैली का आयोजन …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर खेलो इंडिया योजना के तहत 7 जून को होगा भव्य साइकिल रैली का आयोजन …

सूरजपुर । संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशन तथा कलेक्टर श्रीमती रेना…

4 minutes ago
CG : ग्राम धरसेंडी के कुदरी पारा में हुआ नलकूप खनन …

CG : ग्राम धरसेंडी के कुदरी पारा में हुआ नलकूप खनन …

सूरजपुर । ग्रीष्म ऋतु में जल स्तर गिरने से उत्पन्न पेयजल कठिनाई को दूर करने…

7 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पौधरोपण …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पौधरोपण …

सूरजपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत स्थित…

11 minutes ago
CG : सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं जनसमस्याएं …

CG : सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं जनसमस्याएं …

सूरजपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास को…

20 minutes ago
CG : वृद्ध दिव्यांग महिला को समाज कल्याण विभाग ने मुहैया करायी व्हील चेयर …

CG : वृद्ध दिव्यांग महिला को समाज कल्याण विभाग ने मुहैया करायी व्हील चेयर …

सूरजपुर । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज…

25 minutes ago
CG : पर्यावरण संरक्षण का मॉडल बना सरजू बांधा मुक्तिधाम …

CG : पर्यावरण संरक्षण का मॉडल बना सरजू बांधा मुक्तिधाम …

रायपुर । कृष्ण मित्र फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर, टिकरापारा…

28 minutes ago