छत्तीसगढ़

CG : सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान, ई-चालान और BNS के तहत कार्रवाई…

रायपुर । राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के खिलाफ यातायात पुलिस का विशेष अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने हीरापुर मार्ग, रिंग रोड-2 और बिलासपुर मार्ग पर कार्रवाई करते हुए कई भारी वाहनों के ई-चालान काटे और सड़क अवरोध पैदा करने वाले चालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 के तहत कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में यातायात थाना टाटीबंध और थाना आमनाका की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य सड़कों को अवैध पार्किंग से मुक्त कर यातायात को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखना है।

पीए सिस्टम से दी गई समझाइश
कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस ने पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम के माध्यम से ट्रक और ट्रेलर चालकों को लगातार जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि सड़क पर भारी वाहन खड़ा करने से यातायात बाधित होता है, दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े करें। ऐसा नहीं करने पर ई-चालान के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षित यातायात व्यवस्था पर जोर
यातायात पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि शहर की सड़कों को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त कर नागरिकों को सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात उपलब्ध कराना है।

डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा ने बताया कि यह विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग, यातायात अवरोध और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी समानांतर रूप से चलाया जाएगा, ताकि रायपुर में अनुशासित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

kgnews

Recent Posts

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

40 minutes ago
राजगढ़ में तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई

राजगढ़ में तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई

 राजगढ़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले भीलखेड़ी…

45 minutes ago
‘परिवार कर रहा आपका इंतजार, खबर का नहीं’: सड़क सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का भावुक वीडियो वायरल

‘परिवार कर रहा आपका इंतजार, खबर का नहीं’: सड़क सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का भावुक वीडियो वायरल

रायपुर. पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, लापरवाह ड्राइविंग और स्टंटबाजी पर…

2 hours ago
3 साल का लंबा इंतजार खत्म: 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

3 साल का लंबा इंतजार खत्म: 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

भोपाल  करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार होने के बावजूद लंबे समय से बंद…

2 hours ago
ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 hours ago