CG : सत्यभामा देवी कारीवाल का निधन …
रायपुर। शहर के प्रतिष्ठित कारीवाल परिवार की पूजनीय मातृशक्ति स्वर्गीय सत्यभामा देवी कारीवाल का 18 जून 2026 को निधन हो गया। वे 79 वर्ष की थीं। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है।स्वर्गीय सत्यभामा देवी अपने सरल, स्नेहमयी और धार्मिक स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में परिवार को संस्कार, प्रेम और मानवीय मूल्यों की सीख दी। उनके स्नेह, ममता और आशीर्वाद को परिवार सदैव स्मरण करेगा।परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा 19 जून 2026 को प्रातः 10 बजे कंफर्ट सिटी, भाठागांव स्थित निवास बी-14 से निकलेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट, बूढ़ा तालाब, रायपुर में संपन्न होगा।
शोकाकुल परिवार ने सभी स्नेहीजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करने तथा अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।स्वर्गीय सत्यभामा देवी कारीवाल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन को परिवार ने अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…