छत्तीसगढ़

CG : सभी आरोग्य मंदिर व योग वेलनेस सेंटरों में चल रहा 5 दिवसीय योग शिविर

धमतरी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को होगा। इसके मद्देनजर कलेक्टर नम्रता गांधी के मार्गदर्शन जिले के आरोग्य मंदिरों और योगा वेलनेस सेंटर में पांच दिवसीय योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. गुरूदयाल साहू ने बताया कि इन शिविरों में महिला, पुरूष, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में बच्चे भी बढ़-चढ़कर और उत्साह के साथ हिस्सा ले रहें हैं तथा प्रशिक्षकों द्वारा बताए जा रहे विभिन्न आसनों को गंभीरतापूर्वक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से योग पद्धति के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही विशेष रोग जैसे मधुमेह, ऑर्थाराईटिस, साईटिका आदि में योग के प्रयोग को रेखांकित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वनांचल दुगली में संस्था प्रभारी डॉ. आशीष साहू और योग प्रशिक्षिका कुमारी मनेश्वरी मरकाम द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग आसन कराए जा रहे हैं। इनमें पद्मासन, वज्रासन, भुजंगासन, ताड़ासन, सिद्धासन इत्यादि शामिल है। वहीं खरेंगा में तीजेश कुमार, भखारा में श्रीमती अंजली साहू, आमदी में पेमेश्वरी साहू द्वारा लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। कलेक्टोरेट के पीछे स्थित आयुष पॉलीक्लिनिक में डॉ.रेवती नेताम एवं योग सहायक रूचि साहू द्वारा नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग

देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग

देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग वर्ष…

26 minutes ago
सिवनी में 1 जुलाई को धान महोत्सव, CM मोहन यादव किसानों को देंगे ₹2.82 करोड़ और विकास कार्यों की सौगात

सिवनी में 1 जुलाई को धान महोत्सव, CM मोहन यादव किसानों को देंगे ₹2.82 करोड़ और विकास कार्यों की सौगात

सिवनी  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई यानी आज  सिवनी के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में…

32 minutes ago
सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन के प्रमुख मंदिरों का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन के प्रमुख मंदिरों का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

उज्जैन  सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन के प्रमुख मंदिरों के कायाकल्प की व्यापक तैयारी शुरू हो…

35 minutes ago
रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…

1 hour ago
राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

10 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

10 hours ago