छत्तीसगढ़

CG : समय पर खाद-बीज मिलने से किसान लालूराम बघेल की खेती हुई आसान

प्रशासन की सक्रिय व्यवस्था से किसानों को मिल रही राहत

  रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुकमा जिला प्रशासन ने खरीफ सीजन से पहले किसानों के लिए खाद और उन्नत बीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की है। कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक कृषि आदानों की सुचारू आपूर्ति की व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को समय पर खेती की तैयारी करने में सुविधा मिल रही है।
लालूराम बघेल को मिला समय पर खाद-बीज का लाभ
          सुकमा जिले के गंजेनार गांव के प्रगतिशील किसान लालूराम बघेल को प्रशासन की इस व्यवस्था का सीधा लाभ मिला है। उनके पास लगभग 6 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने छिंदगढ़ सहकारी समिति से अपनी आवश्यकता के अनुसार 3 बोरी डीएपी, 3 बोरी यूरिया और 3 बोरी पोटाश आसानी से प्राप्त किया। समय पर खाद और बीज उपलब्ध होने से वे बिना किसी परेशानी के खरीफ फसल की तैयारी कर सके हैं। किसान लालूराम बघेल ने बताया कि समय पर कृषि सामग्री मिलने से बोआई कार्य आसान हो गया है और उन्हें बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।
किसानों के हित में प्रशासन की सतत निगरानी
          धान उत्पादन वाले सुकमा जिले में किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। खाद-बीज की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही कालाबाजारी, अवैध भंडारण और बिचौलियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं।
बेहतर उत्पादन की उम्मीद
        प्रशासन की पारदर्शी और किसान हितैषी कार्यशैली से किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता से किसान उत्साह के साथ खेती-किसानी में जुटे हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस खरीफ सीजन में बेहतर उत्पादन के साथ उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

kgnews

Recent Posts

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी  मिशन अमृत के…

34 minutes ago
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…

35 minutes ago
‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की वैश्विक गूंज, 6 देशों ने सराहा मध्यप्रदेश का जल संरक्षण मॉडल

‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की वैश्विक गूंज, 6 देशों ने सराहा मध्यप्रदेश का जल संरक्षण मॉडल

भोपाल मध्यप्रदेश में जल संरक्षण और जल आत्मनिर्भरता की दिशा में चलाया जा रहा ‘जल…

49 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता सप्ताह के तीसरे दिन भोपाल मंडल में सुरक्षा जागरूकता अभियान रहा जारी

अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता सप्ताह के तीसरे दिन भोपाल मंडल में सुरक्षा जागरूकता अभियान रहा जारी

अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता सप्ताह के तीसरे दिन भोपाल मंडल में सुरक्षा जागरूकता अभियान रहा…

58 minutes ago
छत्तीसगढ़ के तीन वीर जवानों को मिलेगा शौर्य चक्र, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

छत्तीसगढ़ के तीन वीर जवानों को मिलेगा शौर्य चक्र, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

बालोद/भानुप्रतापपुर. छत्तीसगढ़ के तीन जवानों को आज नई दिल्ली में राष्टपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों…

1 hour ago
गर्भावस्था में समय पर जांच एवं उच्च जोखिम स्थितियों की शीघ्र पहचान से सुरक्षित मातृत्व होता है सुनिश्चित: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

गर्भावस्था में समय पर जांच एवं उच्च जोखिम स्थितियों की शीघ्र पहचान से सुरक्षित मातृत्व होता है सुनिश्चित: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

गर्भावस्था में समय पर जांच एवं उच्च जोखिम स्थितियों की शीघ्र पहचान से सुरक्षित मातृत्व…

1 hour ago