अच्छी फसल की आस से उन्नत किस्म की खाद का कर रहे छिड़काव
कोरबा । कोरबा जिले के दूरस्थ क्षेत्र जटगा पंचायत के आश्रित रवागांव के युवा किसान बृजपाल पोर्ते खेती से अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके पास ज्यादा जमीन नहीं है, लेकिन मेहनत और उम्मीद से वे हर साल खरीफ मौसम में अच्छी फसल लेने की कोशिश करते हैं। खरीफ सीजन शुरू होते ही बृजपाल अपनी पत्नी के साथ खेतों में मेहनत करने लगते हैं, जिससे फसल अच्छी हो और परिवार आर्थिक रूप से मजबूत बने।
पहले की तरह इस बार भी उन्होंने खेती की तैयारी शुरू की, उन्हें सहकारी समिति जटगा से समय पर उन्नत किस्म के बीज और खाद (यूरिया, डीएपी) मिल गए। इससे खेती का काम सही समय पर शुरू हो गया और आसानी भी हुई। उन्होंने बताया कि खाद बीज लेने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नही हुई, ना ही समितियों के अनावश्यक चक्कर लगाना पड़ा। समिति में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद बीज की उपलब्धता थी।
बृजपाल अपनी पत्नी के साथ मिलकर हर दिन खेत में काम करते हैं। दोनों मिलकर फसल की देखरेख कर रहे हैं। आज बृजपाल अपने खेत मे लगाए धान की फसल में डीएपी और यूरिया का छिड़काव किए है। जिससे फसलों का उत्पादन अच्छा हो। बृजपाल कहते हैं खाद-बीज समय पर मिलने से खेती करने में आसानी हुई है।
इस बार फसल अच्छी लग रही है, उम्मीद है कि अच्छा उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि खेती ही उनकी कमाई और जीवन का सहारा है। इसलिए वे पूरी मेहनत कर रहे है ताकि इस साल पैदावार अच्छी हो और परिवार की जरूरतें पूरी की जा सकें।
किसानों के लिए बनेगी उर्वरक उपसमिति रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार…
रायपुर । राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के…
रायपुर । रायपुर में स्कूटर में आग लगने से युवक की मौत के मामले का…
महासमुंद। जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा…
स्कूली ऑटो भी जांच के दायरे में रायपुर । राजधानी में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने…
रायपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध और सोशल मीडिया पर…