छत्तीसगढ़

CG : समय सीमा की बैठक: योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने और जन शिकायतो का गंभीरता से निराकरण के निर्देश

गौरेला पेंड्रा मरवाही, साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जिला अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने और जन शिकायतो का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव द्वारा आगामी 2 फरवरी को सामाजिक क्षेत्र और 9 फरवरी को अधोसंरचना क्षेत्र से संबंधित ऐजेंडे पर विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागवार समीक्षा की जानी है।

उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाना है और प्रगति प्रतिवेदन संबंधित विभाग के सचिव एवं विभागाध्यक्ष को प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा की समर्थन मूल्य पर किसानो से धान खरीदी के लिए 9 दिन शेष रह गए हैं, इस अवधि में किसानो को टोकन जारी होने के बाद भौतिक सत्यापन करना है और समर्पित योग्य रकबा का समर्पण भी करना है। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और धान खरीदी व्यवस्था के लिए नियुक्त जिला नोडल अधिकारियों को सभी धान खरीदी केन्द्रों एवं समीतियों का सतत रुप से निरिक्षण करने के निर्देश दिए।


               कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री जन शिकायत, कलेक्टर जन दर्शन, ग्राम जोहार अभियान सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनो का परीक्षण कर गंभीरता पूर्वक निराकण करने और की गई कार्यवाही से आवेदक को सूचना देने तथा अनावशवक रुप से अपने पास एक भी प्रकरण लंबित नहिं रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने पेंशन और राशन वितरण के लिए ई-केवाइसी एवं आधार अपडेशन, प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराने, सभी विद्यार्थियों का आपार आईडी बनाने, पीएमजनमन योजना के तहत स्वीकृत अप्रारंभ आवासों को शीध्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान जिले को प्राप्त लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास करने की जरुरत बताते हुए कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल को सभी जनपद सीईओ, सीएमओ, डीईओ के माध्यम से प्राप्त आवेदनो का पंजियन करने और वेन्डर नामजद करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के स्थायी निवासी अधिकारियों-कर्मचारियों को अनिवार्य रुप से अपने घरों मे योजना के तहत सौर पैनल लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने कहा।


             कलेक्टर ने आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विभागो को सौंपे गए दायित्वों के तहत समय पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने, गणतंत्र दिवस पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन हेतु तैयारी करने, उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशस्ती पत्र प्रदान करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का चयन करने और छत्तीसगढ़ राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य बनाने के दिशा में किये जा रहे प्रयासों के तहत 26 जनवरी को सभी ग्रामों एवं नगरीय निकाय के वार्डो में उल्लास नवसाक्षर मेले का आयोजन करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल, प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक, एसडीएम मरवाही देंवेन्द्र सिरमौर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : देखभाल नहीं, ट्री गार्ड सहित पौधे झुके, हरियाली पर संकट…

राजनांदगांव : देखभाल नहीं, ट्री गार्ड सहित पौधे झुके, हरियाली पर संकट…

राजनांदगांव| शहर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लगाए गए कई पौधे देखभाल के अभाव…

1 minute ago
राजनांदगांव : सर्विस लेन की जर्जर नालियां बनी समस्या…

राजनांदगांव : सर्विस लेन की जर्जर नालियां बनी समस्या…

राजनांदगांव| शहर की सर्विस लेन किनारे बनी नालियां जर्जर हो चुकी हैं। नालियों के किनारे…

11 minutes ago
राजनांदगांव : गार्डन में पौधरोपण के लिए तैयारी जरूरी…

राजनांदगांव : गार्डन में पौधरोपण के लिए तैयारी जरूरी…

राजनांदगांव| जिला अस्पताल परिसर में स्थित गार्डन के कई हिस्से खाली पड़े हुए हैं। मानसून…

13 minutes ago
राजनांदगांव : चिखली-खैरागढ़ सड़क पर गड्ढों की नहीं हो पाई मरम्मत…

राजनांदगांव : चिखली-खैरागढ़ सड़क पर गड्ढों की नहीं हो पाई मरम्मत…

राजनांदगांव | चिखली-खैरागढ़ मार्ग पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने…

15 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीणों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी…

राजनांदगांव : ग्रामीणों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी…

राजनांदगांव , भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. सिद्धांत गोस्वामी के द्वारा प्रधानमंत्री के…

31 minutes ago
राजनांदगांव : वार्डों में कुएं की सफाई स्कूल की मरम्मत होगी…

राजनांदगांव : वार्डों में कुएं की सफाई स्कूल की मरम्मत होगी…

राजनांदगांव | महापौर मधुसूदन यादव वार्ड क्रमांक 15 पहुंचे। स्थानीय पार्षद प्रमोद झंझाड़े की मौजूदगी…

34 minutes ago