छत्तीसगढ़

CG : सरकार की जमीन पर ईंट भट्‌ठा चला रहे थे ठेकेदार, सील की कार्रवाई

बिलासपुर। बिलासपुर में प्रयागराज के ठेकेदारों के 6 ईंट भट्ठों को सील कर दिया गया है। ठेकेदारों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर ईंट भट्‌ठा बना लिया था। गुरुवार को कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग ने 6 ईंट भट्‌ठों के ठेकेदार पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में शिवनाथ नदी के तट पर पिछले लंबे समय से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर ईंट भट्‌ठा का संचालन किया जा रहा था। यहां पिछले 3 महीने से प्रयागराज के 6 ठेकेदार जोंधरा में आकर मजदूरों से ईंट बनवा रहे थे, जिसके लिए सरकारी जमीन को खोदकर मिट्‌टी का उपयोग किया जा रहा था। इसके बाद भी खनिज विभाग की टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर कब्जे के इस खेल में खनिज विभाग के अफसरों की भी मिलीभगत है।

ठेकेदारों ने लाखों की संख्या में ईंटें बनवा ली थीं। कुछ दिन पहले ईंट का पंजा भट्‌ठा बनाकर कोयले से आग लगाकर उसे पकाया जा रहा है। इस बीच कलेक्टर अवनीश शरण से मामले की शिकायत की गई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए मस्तूरी एसडीएम अमित सिन्हा को जांच कर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जिला अस्पताल : नए ऑपरेशन थिएटर के सामने पर्याप्त कुर्सियों की जरूरत…

राजनांदगांव : जिला अस्पताल : नए ऑपरेशन थिएटर के सामने पर्याप्त कुर्सियों की जरूरत…

राजनांदगांव| जिला अस्पताल में नए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) शुरू होने के बाद यहां मरीजों और…

8 minutes ago
राजनांदगांव : पूर्व प्रभारी प्राचार्य बोलीं- मुझ पर गलत आरोप लगाया गया…

राजनांदगांव : पूर्व प्रभारी प्राचार्य बोलीं- मुझ पर गलत आरोप लगाया गया…

राजनांदगांव । खैरझिटी की पूर्व प्रभारी प्राचार्य यास्मीन अंजुम पर वर्तमान प्राचार्य और शिक्षकों ने…

11 minutes ago
राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज मार्ग का डिवाइडर क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा बढ़ गया…

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज मार्ग का डिवाइडर क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा बढ़ गया…

राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कई स्थानों पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो…

14 minutes ago
जशपुर में जल संरक्षण बना जन आंदोलन, नवाचारों से मजबूत हो रहा भू-जल संवर्धन

जशपुर में जल संरक्षण बना जन आंदोलन, नवाचारों से मजबूत हो रहा भू-जल संवर्धन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन…

21 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने जानलेवा गड्ढा हुआ…

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने जानलेवा गड्ढा हुआ…

राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क पर बना बड़ा गड्ढा लंबे समय…

23 minutes ago
राजनांदगांव : मोहारा बाइपास के ढलान में गड्ढा, हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : मोहारा बाइपास के ढलान में गड्ढा, हादसे का खतरा…

राजनांदगांव | मोहारा बाइपास में बने फ्लाई ओवर के ढलान पर एक विशाल और गहरा…

27 minutes ago