अम्बिकापुर , जिला स्वास्थ्य समिति, सरगुजा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र (NRC) के सुचारू संचालन के लिए ‘फीडिंग डेमोस्ट्रेटर’ के एक रिक्त पद पर संविदा भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह भर्ती जिला खनिज न्यास मद (DMF) के माध्यम से की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 15 अप्रैल 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
अभ्यर्थियों का पंजीयन एवं आवेदन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। यह प्रक्रिया खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर, विकासखण्ड उदयपुर, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) में संपन्न होगी। उक्त पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, कार्यानुभव एवं मेरिट के आधार पर आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
कलेक्टर सरगुजा के निर्देशानुसार जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आवश्यक मानव संसाधन की पूर्ति प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। इस भर्ती से पोषण पुनर्वास केन्द्र की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा तथा कुपोषित बच्चों के उपचार एवं देखभाल की गुणवत्ता में वृद्धि सुनिश्चित होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी गई है। भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं पात्रता की जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://surguja.gov.in/पर उपलब्ध है।
रायपुर, प्रदेश में अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से…
रायपुर, प्रदेश में संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों को स्नातक स्तर पर मेडिकल…
रायपुर। माह मार्च 2025 मेें सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड कटोरा ताला के पास लूट…
प्रधानमंत्री आवास की चाबी और राशन कार्ड वितरण से ग्रामीणों के चेहरे खिले रायपुर, मुख्यमंत्री…
जगदलपुर। शहर में भीषण गर्मी के बीच स्वच्छ पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर…
ट्राइसाइकिल ने आसान किया दिव्यांग छात्र नागेश देशमुख का सफर धमतरी, धमतरी विकासखंड के ग्राम…