CG : सरगुजा वनमण्डल में वनाग्नि से बचाव की व्यापक तैयारी, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी

अम्बिकापुर , सरगुजा वनमण्डल द्वारा वनों को आग से सुरक्षित रखने के लिए फायर सीजन (15 फरवरी से 15 जून) के मद्देनजर व्यापक तैयारियां की गई हैं। वनमण्डलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु वन विभाग द्वारा बहुस्तरीय रणनीति अपनाई जा रही है। वनमण्डल के अंतर्गत सभी वन प्रबंधन समितियों के अध्यक्षों तथा बीट गार्ड से लेकर उप वनमंडलाधिकारी स्तर तक के अधिकारी-कर्मचारियों को वनमण्डल एवं परिक्षेत्र स्तर पर आयोजित वर्कशॉप के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। साथ ही, समितियों की बैठकों के जरिए ग्रामीणों को भी जंगलों को आग से बचाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है।

प्रत्येक बीट में अग्नि प्रहरियों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें साइकिल एवं मोबाइल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि किसी भी अग्नि घटना की सूचना तत्काल विभाग तक पहुंचाई जा सके और त्वरित कार्रवाई की जा सके। आग बुझाने के लिए प्रत्येक परिक्षेत्र में फायर ब्लोअर मशीन तथा बीट स्तर पर फायर बीटर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी सहायता से फायर लाइन बनाकर आग पर नियंत्रण किया जाता है। वनमण्डल में स्ट्राइक फोर्स एवं उड़नदस्ता के वाहनों को फायर सीजन के दौरान नियमित गश्त के लिए लगाया गया है।

साथ ही, एफ.एम.आई.एस. रायपुर एवं एफ.एस.आई. देहरादून से प्रतिदिन दो बार प्राप्त होने वाली अग्नि घटनाओं की सूचना के आधार पर तत्काल स्थल का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई की जाती है। वन विभाग द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि वनक्षेत्रों में किसी भी प्रकार की आग की घटना न हो। इसके बावजूद यदि कहीं आग लगती है, तो आमजन से अपील की गई है कि वे सरगुजा वनमण्डल के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002332675 पर तत्काल सूचना दें, ताकि शीघ्र कार्रवाई कर आग पर काबू पाया जा सके। उक्त हेल्पलाइन नंबर का उपयोग वन्य प्राणियों से संबंधित शिकायतों के लिए भी किया जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा उन्हें उचित पारितोषिक भी प्रदान किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

10 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

10 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

11 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

11 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

11 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

11 hours ago