छत्तीसगढ़

CG : सराफा कारोबारियों के लिए पुलिस विभाग की ओर से परिचय पत्र जारी करने की मांग

रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के नेतृत्व में सराफा कारोबारियों ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात किया। इस दौरान मालू ने सराफा कारोबारियों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, साय ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और पुन: मिलने के लिए सराफा कारोबारियों को आमंत्रित किया। इस अवसर पर रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के साथ पी. उत्तम गोलछा, इंदरजीत सलूजा, प्रहलाद सोनी, विमल बुरड़, रविकांत लुक्कड़, देवेंद्र सोनी, प्रमित नियोगी, अनिल दुग्गड़, प्रिस सोनी उपस्थित थे।मालू ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय को बताया कि छत्तीसगढ़ के संपूर्ण सराफा कारोबारियों के लिए पुलिस विभाग की ओर से एक परिचय पत्र प्रदान किया जाना चाहिए ताकि वे एक जिले से दूसरे जिले में आसानी से आना जाकर कर सकें साथ ही देर रात को पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोककर पूछताछ किया जाता है, इस दौरान वे इस परिचय पत्र को दिखा सकें। मालू ने कहा कि ऑनलाइन साहूकारी लाइसेंस जारी होने में तकनीकी समस्या होने के कारण साहूकारी लाइसेंस जारी नहीं हो पा रहा है इसलिए राजस्व सचिव को आवश्यक निर्देश जारी कर इस समस्या का हल करने की मांग की ताकि सराफा व्यावसायी आसानी से साहूकारी लाइसेंस प्राप्त कर सकें।रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग की कि सराफा कारोबारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि वे बिना कोई तकलीफ के अपना व्यवसाय एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में आसानी से कर सकें। सराफा कारोबारियों की समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस संबंध में वे उच्च अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और एक बार फिर से मुलाकात करने के लिए सराफा कारोबारियों को आमंत्रित किया।

kgnews

Recent Posts

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

37 minutes ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

37 minutes ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

59 minutes ago
चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

60 minutes ago
MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

भोपाल आज कई जिलों में बारिश हो रही है। बड़वानी जिले के सेंधवा में हादसा…

1 hour ago
CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

कोरबा: छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

1 hour ago