छत्तीसगढ़

CG : सर्दी, खांसी और निमोनिया से 3 मासूमों की मौत,

जगदलपुर। बस्तर में मौसम में बदलाव के कारण मासूमों पर मौत का खतरा मंडराने लगा है. हाल ही में बस्तर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निमोनिया से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है. मौत के बाद परिजनों में गम का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, ये तीनों मासूम बच्चे दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले से बीमारी के चलते डिमरापाल अस्पताल में भर्ती किए गए थे. इनमें से एक बच्ची को ठंड की शिकायत थी, जबकि दो अन्य मासूमों को मलेरिया की शिकायत थी. इलाज के दौरान 1 और 2 दिसंबर की दरमियानी रात तीनों बच्चों की मौत हो गई.

मृतकों में आरुषि (डेढ़ वर्ष), निवासी कुआकोंडा जिला दंतेवाड़ा, अनिता (4 वर्ष) निवासी नकुलनार जिला दंतेवाड़ा और मल्लिका अनमोल (2 महीने) निवासी बीजापुर जिले की थीं.

दरअसल, समुद्र में बने चक्रवात के कारण बस्तर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले तीन दिनों से बस्तर में काले बादल छाए हुए हैं. हल्की बूंदाबांदी भी बस्तर के अलग अलग हिस्सों में हुई है. इससे मौसमी बीमारियों के बढ़ने का खतरा और अधिक बढ़ गया है.

kgnews

Recent Posts

CG : जगदलपुर तक पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार करने की मांग …

CG : जगदलपुर तक पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार करने की मांग …

जगदलपुर। बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी पुरी तक सीधी रेल सेवा की उम्मीद एक बार फिर…

2 minutes ago
CG : IPS ट्रांसफर लिस्ट जल्द …

CG : IPS ट्रांसफर लिस्ट जल्द …

रायपुर। प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस तबादला सूची 15 जुलाई से पहले कभी…

6 minutes ago
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार पर्यटन…

29 minutes ago
CG : सुरक्षाकर्मी ने की खुदकुशी, LIC दफ्तर अंदर मिली लाश …

CG : सुरक्षाकर्मी ने की खुदकुशी, LIC दफ्तर अंदर मिली लाश …

कोरबा। कलेक्टोरेट के बगल में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के अंदर सुरक्षाकर्मी की…

32 minutes ago
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के…

39 minutes ago
CG : नकटी विवाद पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का बयान, कहा- विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं …

CG : नकटी विवाद पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का बयान, कहा- विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं …

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर…

40 minutes ago