रायपुर । सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँं दी और कहा, “हम भारत के लोग…” इन तीन शब्दों में निहित है एक राष्ट्र, एक संकल्प और एक उज्ज्वल भविष्य का मार्ग।आज संविधान दिवस पर उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और विशेष रूप से बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।
जिनकी दूरदृष्टि ने भारत को एक मजबूत, आधुनिक और न्यायपूर्ण लोकतंत्र की बुनियाद दी। संविधान सिर्फ कानूनों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों की ढाल, हमारे कर्तव्यों की प्रेरणा और ‘सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास’ का आधार है। आइए, इस पावन दिवस पर प्रण लें कि हम संविधान की भावना को जीवन के हर क्षेत्र में आत्मसात करेंगे और विकास, समरसता व राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखेंगे।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया…
बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…
जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…
कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 3 मजदूरों…