छत्तीसगढ़

CG : साइबर ठगों से सतर्क रहें, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की धनराशि हेतु कॉल नहीं किया जा रहा है

प्रधानमंत्री नल जल योजना के नाम दूधिपाली के सरपंच से 25 हजार की ठगी

 महासमुंद, जिले के  विकासखंड बसना और सरायपाली के कई ग्राम पंचायतों के सरपंचों को साइबर ठगों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। ठग खुद को पी.एच.ई. विभाग, रायपुर और महासमुंद का अधिकारी बताकर फोन कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत मजदूर भेजने का झांसा दे रहे हैं। इसके बदले वे पंचायत प्रतिनिधियों से यात्रा खर्च के नाम पर रकम मांग रहे हैं। बसना के दुधीपाली पंचायत में एक सरपंच से ₹25,000 की ठगी हो चुकी है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड, सरायपाली के सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा किसी भी सरपंच या पंचायत प्रतिनिधि से इस तरह की कोई राशि नहीं मांगी जा रही है। यह पूरी तरह भ्रामक और ठगी का प्रयास है।उन्होंने सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि ऐसे किसी भी कॉल पर भरोसा न करें।साथ ही फोन पे, गूगल पे या अन्य माध्यम से किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें।और संदिग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी तुरंत पुलिस और विभागीय अधिकारियों को दें।
 सहायक अभियंता सरायपाली ने बताया कि विकासखण्ड बसना एवं सरायपाली के ग्राम पंचायतों के सरपंचों के पास साइबर क्राइम के ठगों के द्वारा रमेश गुप्ता पी.एच.ई. विभाग रायपुर के नाम से फोन नं. +91-9473621164 एवं योगेश कुमार पी.एच.ई. विभाग महासमुन्द के नाम से फोन नं. +91-9127269740 पर कॉल आया जिसमें उन्होंने कहा कि वे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग महासमुन्द से बात कर रहे हैं,  आपके पंचायत में प्रधानमंत्री नल जल में काम करने के लिए लेबर लोग जा रहे है, उनके राशन के लिए 60000 रूपये आपके खाते में डाल रहे, बोला जा रहा है तथा 60000 रूपये में से गाड़ी खर्चा एवं रास्ते का अन्य खर्च के नाम पर 20000 रुपये फोन पे नंबर +91-8403856013 पर श्रीकांत शर्मा के पास भेजने कहा जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ठगों के झांसे में न आये, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किसी प्रकार के राशि हेतु किसी भी सरपंचों के पास कॉल नहीं किया जा रहा है। यह पूर्ण रूप से भ्रामक है। अगर किसी के पास इस प्रकार का कॉल आता है तो कृपया अपने नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

8 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

8 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

8 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

8 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

8 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

8 hours ago