जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम मुरलीडीह में जुआ खेलते पुलिस ने 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 14 हजार 300 रुपए कैश, चार बाइक और ताश पत्ती बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी अनुसार, पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि मुरलीडीह में जुआ खेला जा रहा है। एसपी विवेक शुक्ला ने साइबर टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर मुलमुला पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है।
पुलिस की छापेमारी के दौरान कुछ जुआरी मौके से भाग गए, जबकि 5 लोग पकड़ाए हैं। जिनमें मुरलीडीह निवासी संजीत रात्रे (24), भुवन भास्कर (31), उमेद कुमार यादव (39), किरारी थाना क्षेत्र के अकलतरा निवासी गोपाल यादव (30) और अनिल कश्यप (20) शामिल है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव मोहन से वर्ष 2012 में पद्म से सम्मानित शास्त्रीय गायक उमाकांत…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महतारी…
रायपुर जल संसाधनों के संरक्षण तथा सार्वजनिक परिसंपत्तियों के सुरक्षित उपयोग को सुनिश्चित करने के…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में भोपाल और इंदौर में…
विश्व पर्यावरण दिवस विशेष तकनीकी नवाचार से सशक्त हो रहा पर्यावरण संरक्षण ड्रोन निगरानी, स्मार्ट…