छत्तीसगढ़

CG : सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में हुआ ईवीएम का रेंडमाईजेशन

रायपुर ।  नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव के परिपेक्ष्य में कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक इफ्फत आरा की उपस्थिति में ईवीएम का रेंडमाईजेशन हुआ। जिसमें सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत में कुल 240 वार्ड में कुल 1290 मतदान केन्द्र शामिल हैं। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र में 2390 बैलेट यूनिट एवं 1290 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 2140 बैलेट यूनिट और 610 कंट्रोल यूनिट रहेंगे।

नगर पालिक निगम रायपुर में 70 वार्ड में कुल 1095 मतदान केन्द्र हैं, यहां प्रति मतदान केन्द्र में 2 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र में 2190 बैलेट यूनिट एवं 1095 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व मंे1260 बैलेट यूनिट और 225 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। नगर पालिका परिषद आरंग में 17 वार्ड में 25 मतदान केन्द्र हैं। यहां प्रति मतदान केन्द्र में 1 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र में 25 बैलेट यूनिट एवं 25 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 95 बैलेट यूनिट और 35 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। नगरपालिका परिषद गोबरा-नवापारा में 21 वार्ड में 26 मतदान केन्द्र हैं। यहां प्रति मतदान केन्द्र में 1 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र में 26 बैलेट यूनिट एवं 26 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 114 बैलेट यूनिट और 44 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। नगरपालिका परिषद तिल्दा में 22 वार्ड में 31 मतदान केन्द्र हैं। जिनसे 04 वार्ड के 05 मतदान केन्द्रों में 02 बैलेट यूनिट तथा अन्य मतदान केन्द्र में 1 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र 36 बैलेट यूनिट एवं 31 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 114 बैलेट यूनिट और 49 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। नगरपालिका परिषद मंदिर हसौद में 20 वार्ड में 23 मतदान केन्द्र हैं। यहां प्रति मतदान केन्द्र में 1 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र 23 बैलेट यूनिट एवं 23 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 107 बैलेट यूनिट और 47 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। नगरपालिका परिषद अभनपुर में 15 वार्ड में 15 मतदान केन्द्र हैं। यहां प्रति मतदान केन्द्र में 1 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र 15 बैलेट यूनिट एवं 15 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 75 बैलेट यूनिट और 35 कंट्रोल यूनिट रहेंगे।

इसी प्रकार नगर पंचायत कूरा, माना कैंप, खरोरा, समोदा, चंदखुरी में 15 वार्ड में 15 मतदान केन्द्र हैं। यहां प्रति मतदान केन्द्र में 1 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र 15 बैलेट यूनिट एवं 15 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 75 बैलेट यूनिट और 35 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे, डीआईओ पी.सी. वर्मा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित संबंधित उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : गणित शिक्षक विभाग के साथ कर रहा गणित, जांच की मांग …

CG : गणित शिक्षक विभाग के साथ कर रहा गणित, जांच की मांग …

बेमेतरा। जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका…

11 minutes ago
CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण…

15 minutes ago
CG : रायपुर में 28 जुलाई को बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे सचिन पायलट …

CG : रायपुर में 28 जुलाई को बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे सचिन पायलट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 28 जुलाई को रायपुर दौरे पर आएंगे। माना…

19 minutes ago
CG : सूरजपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या …

CG : सूरजपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या …

सूरजपुर। सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक…

24 minutes ago
CG कॉलेज एडमिशन 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी हजारों सीटें खाली, बढ़ी चिंता

CG कॉलेज एडमिशन 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी हजारों सीटें खाली, बढ़ी चिंता

राजनांदगांव. जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी…

50 minutes ago
भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार! 25 जुलाई से हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, टिकट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार! 25 जुलाई से हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, टिकट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

भोपाल   भोपालवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शनिवार से भोपाल मेट्रो का…

59 minutes ago