रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से नवा रायपुर में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में होगी। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। कहा जा रहा है कि सीएम साय और कैबिनेट मंत्रियों के बीच सरकारी कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्त के भुगतान पर भी चर्चा हो सकती है।
हालांकि इस संबंध में अभी तक को आधिकारी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि कल होने वाली बैठक में प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल सकती है।
बता दें कि पिछले कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की थी। प्रतिनिधि मंडल ने संगठन महामंत्री पवन साय को बताया कि चुनावी समय में किए वादे से कर्मचारियों में निराशा का माहौल है। संगठन महामंत्री ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुनने के बाद हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और वित्त मंत्री ओपी चौधरी तक कर्मचारियों की मांग को पहुंचाया।
भोपाल जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…
रायपुर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…