छत्तीसगढ़

CG : सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो का दे रहे संदेश

धमतरी। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के विधानसभा धमतरी और कुरूद तथा लोकसभा क्षेत्र कांकेर के विधानसभा सिहावा में मतदान होगा। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश एवं सीईओ जिला पंचायत तथा स्वीप जिला नोडल अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले में शत्-प्रतिशत मताधिकार का उपयोग करने के लिए अनेक स्वीप गतिविधियां संचालित की जा रहीं हैं। इनमें स्वीप साईकिल रैली, कलश यात्रा, रंगोली, मेहंदी सजाना, नववधु सम्मान एवं रैली, नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन, प्रहसन इत्यादि गतिविधियों के जरिए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मतदान जागरूकता कार्यक्रमों में मजदूर वर्ग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। जहां मनरेगा मजदूर अपने कार्य स्थल पर मतदान करने की शपथ ले रहे हैं। वहीं जिले के विभिन्न मिलों के मजदूर भी मतादान की शपथ लेकर अपने आसपास के लोगों को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और सब काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो का संदेश दे रहे हैं। इनमें चरमुड़िया स्थित केला राइस मिल, सिद्धि गणेश राइस मिल, कुरूद के बंशीवाले राइस मिल सहित भोथापारा महेश्वरी और मंगलमूर्ति राइस मिल के मजदूरों द्वारा मतदान की शपथ ली गई।

शपथ लेते हुए उन्होंने कहा कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

9 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

9 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

9 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

9 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

9 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

9 hours ago