छत्तीसगढ़

CG : सास ने सुशासन तिहार में बनवाया बहू का श्रमिक कार्ड, मौके पर काम होने से खिले चेहरे

शिविर में दिखा दो पीढ़ियों को सरकारी योजनाओं का लाभ, त्वरित और पारदर्शी व्यवस्था की ग्रामीणों ने की सराहना

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे सुशासन तिहार 2026 के शिविर ग्रामीण इलाकों के नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सीधे, पारदर्शी और बेहद आसान तरीके से मिल रहा है। इसका एक जीवंत और खूबसूरत उदाहरण बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम संजारी में आयोजित सुशासन शिविर में देखने को मिला, जहाँ एक ही परिवार की दो पीढ़ियों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला।


एक ही परिवार की दो पीढ़ियों को मिला योजनाओं का लाभ               
       शिविर में ग्राम अतरगांव की निवासी सुनीति देवांगन पहुंची थीं, जो पिछले कई वर्षों से शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रही हैं। वर्ष 2016 में सुनीति की श्रमिक कार्ड (श्रम कार्ड) बना था। इसके माध्यम से उन्हें अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए कक्षा दूसरी से लेकर 12वीं तक नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना का निरंतर लाभ मिला, जो उनकी बेटी की शिक्षा को संबल बना । 18 वर्ष पूरे होने पर उन्हें शासन की नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत वित्तीय सहायता का भी लाभ प्राप्त हुआ।


सास की जागरूकता से बहू का भी तुरंत बना श्रमिक कार्ड
        बेटी के बाद अब बहू को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सजग सास सुनीति देवांगन अपनी बहू श्वेता देवांगन को लेकर सीधे ग्राम संजारी के सुशासन शिविर पहुंचीं। बहू श्वेता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि आज मैं अपनी सास के साथ सुशासन शिविर में आई थी। मैंने यहाँ श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन किया और बिना किसी दफ्तर के चक्कर काटे, मौके पर ही तुरंत मेरा श्रमिक कार्ड बनकर तैयार हो गया। सुशासन तिहार के शिविर में इतनी तेजी से काम होना हमारे लिए बेहद सुखद अनुभव है। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को हृदय से धन्यवाद देते हैं, जो ग्रामीणों के हित में ऐसी पारदर्शी व्यवस्था चला रहे हैं।


बिना देरी, ऑन द स्पॉट काम होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह

       सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित इन विशेष शिविरों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ बिना किसी देरी या बिचौलियों के, मौके पर ही सरकारी दस्तावेज, प्रमाण पत्र और हितग्राही कार्ड बनाए जा रहे हैं। शासन की इस त्वरित सेवा, संवेदनशीलता और जवाबदेह कार्यप्रणाली को देखकर ग्रामीण अंचलों में भारी उत्साह है और लोग इस सुशासन व्यवस्था की जमकर सराहना कर रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

18 minutes ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

28 minutes ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

36 minutes ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

47 minutes ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

58 minutes ago
MP का ऐतिहासिक बुरहानपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब, 1000 करोड़ निवेश का मास्टर प्लान तैयार

MP का ऐतिहासिक बुरहानपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब, 1000 करोड़ निवेश का मास्टर प्लान तैयार

 बुरहानपुर बुरहानपुर शहर ऐतिहासिक और यहां सभी धर्मों के संगम के रूप में जाना जाता…

1 hour ago