दुर्ग। जिले के छावनी थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान युवक को मारते हुए नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे की है। पीड़ित युवक नागेश साहू काम के सिलसिले में भिलाई आया हुआ था और पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास अपने साथियों के साथ खड़ा था।

इसी दौरान सराफा बाजार की ड्यूटी छोड़कर स्टेशन पहुंचे छावनी थाना के दो सिपाही लव पांडेय और राकेश चौधरी वहां पहुंचे और आसपास मौजूद लोगों को वहां से खदेड़ना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान सिपाही राकेश चौधरी ने नागेश साहू पर बंदूक की बट से हमला कर दिया। यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी युवक पर बंदूक की बट से वार कर रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *