छत्तीसगढ़

CG : सीएम का दौरा कार्यक्रम, गृह ग्राम भी जाएंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ और जशपुर जिले में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रायगढ़ से अपने तय कार्यक्रम के अनुसार हेलीकॉप्टर से रवाना होकर रायपुर पहुंचेंगे. इसके बाद सीएम साय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

देखिये मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री रायगढ़ से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर सुबह 10.15 बजे रायपुर आएंगे और दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे. दोपहर 1.10 बजे रायपुर हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 2.10 बजे जशपुर पहुंचेंगे और जैन मंदिर के पास दोपहर 2.20 बजे ‘‘सौरभ सागर महाराज द्वार‘‘ का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री साय जशपुर में अपरान्ह 3.10 बजे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अपरान्ह 3.20 बजे रणजीता स्टेडियम पहुंचेंगे. यहां मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे से 4.30 बजे तक ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन दिवस समारोह‘‘ में शामिल होंगे। इसके बाद साय शाम 4.40 बजे बालाजी मंदिर, 5 बजे कल्याण आश्रम और शाम 5.50 बजे ग्राम सोगड़ा जाएंगे। सीएम साय शाम 6.40 बजे जशपुर के पतराटोली पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री साय शाम 6.40 से रात 8.30 बजे तक पतराटोली-चरईटांड-महुआटोली-सलिहाटोली तक रोड शो तथा कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया और बंदरचुंवा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री साय ग्राम बगिया स्थित अपने निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : भूमि आईडी में छूटे हुए खसरों को जोड़ने अभियान आज…

राजनांदगांव : भूमि आईडी में छूटे हुए खसरों को जोड़ने अभियान आज…

राजनांदगांव| एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत फार्मर लैंड आईडी तैयार करा चुके ऐसे किसानों, जिनकी भूमि…

48 seconds ago
राजनांदगांव : छात्रवृत्ति परीक्षा : स्टूडेंट्स ने किया शानदार प्रदर्शन…

राजनांदगांव : छात्रवृत्ति परीक्षा : स्टूडेंट्स ने किया शानदार प्रदर्शन…

अंबागढ़ चौकी| शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (ईग्नाईट) अंबागढ़ चौकी ( सीबीएसई) के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय…

4 minutes ago
राजनांदगांव : शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए सौंपा गया ज्ञापन…

राजनांदगांव : शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए सौंपा गया ज्ञापन…

डोंगरगांव| छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा संभाग दुर्ग के नव पदस्थ संयुक्त संचालक…

6 minutes ago
सुदूर वनांचल में जिला पंचायत अध्यक्ष की जनचौपाल

सुदूर वनांचल में जिला पंचायत अध्यक्ष की जनचौपाल

रायपुर सुदूर वनांचल में जिला पंचायत अध्यक्ष की जनचौपाल सुदूर वनांचल में 'जिला पंचायत अध्यक्ष…

13 minutes ago
CG : ग्राम सभा से अनुमोदित प्रारूप सूची पर 20 तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति …

CG : ग्राम सभा से अनुमोदित प्रारूप सूची पर 20 तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति …

बेमेतरा । पंचायत संचालनालय, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास…

13 minutes ago
राजनांदगांव : रानीसागर तालाब किनारे लगी रेलिंग की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

राजनांदगांव : रानीसागर तालाब किनारे लगी रेलिंग की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

राजनांदगांव| रानीसागर तालाब के किनारे कई स्थानों से सुरक्षा रेलिंग चोरी हो जाने से दुर्घटना…

15 minutes ago