सुकमा. तोंगपाल क्षेत्र में आए तेज तूफान और मूसलाधार बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है. आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के कारण पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई. सबसे ज्यादा नुकसान सीआरपीएफ की 227वीं बटालियन के मुख्यालय को हुआ है. कई विशाल पेड़ उखड़कर भवनों और कार्यालय परिसरों पर गिर गए. सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचने के साथ संचार सेवाएं भी प्रभावित हुईं. झीरम घाटी, कोमाकोलेंग और अन्य समवाय भी तूफान की चपेट में आए. घटना के बाद प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया राहत और पुनर्स्थापना कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया है. कर्मचारी और जवान क्षतिग्रस्त परिसरों को सामान्य बनाने में जुटे हैं. तूफान ने एक बार फिर मानसून पूर्व मौसम की चुनौती सामने रख दी है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली और संचार सेवाओं को बहाल करने का प्रयास जारी है. फिलहाल पूरे क्षेत्र में नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी, सुरक्षा के साथ बढ़ा आत्मसम्मान और भविष्य का विश्वास…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ की नदियों और बड़े नालों में रेत खनन की…
नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार और घटी लागत, सरगुजा के किसान पंकज राजवाड़े बने नवाचार…
रायपुर. दुनियाभर में आज विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील…
’प्रदेश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी’’वैश्विक परिस्थितियों के बीच खाद…