कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अति नक्सल प्रभावित पानीडोबर इलाके में जवानों ने 2 आईईडी बरामद की है, जिसे मंगलवार को सर्चिंग पर निकले जवानों ने ब्लॉस्ट कर निष्क्रिय कर दिया गया है। पूरा मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है। सुरक्षाबलों के लगातार ऑपरेशन से बौखलाए नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पानीडोबर के जंगलों में IED प्लांट किया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इलाके की बारीकी से तलाशी ली गई। जवानों को दो आईईडी मिलीं।
नक्सली फरवरी से मई तक टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन (टीसीओसी) चलाते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षाबल और पुलिस के जवान अलर्ट मोड पर हैं। जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं। बता दें कि, पिछले कुछ समय से नक्सलियों को लगातार झटके लग रहे हैं। कई नक्सली एनकाउंटर में मारे गए हैं। इसके डर से अन्य नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं और पुलिस को सफलता मिल रही है। मंगलवार को एक बार फिर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर बीच सड़क पर गैंगवार की घटना सामने आई…
भिलाई। हिंदू विवाह संस्कार, सनातन धर्म के सोलह संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण संस्कार है। यह…
गरियाबंद . जिले के एक होटल में आरोपी ने महिला समेत परिवार के चार सदस्यों…
बिलासपुर । जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक ने सीधे…
रायपुर. राज्य शासन ने 1994 बैच के वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अरुण कुमार…
रायपुर . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार सुबह योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा…