गरियाबंद, राजिम तहसील के ग्राम सुरसाबांधा में प्रस्तावित नवीन फूड पार्क की स्थापना के लिए चिन्हित शासकीय भूमि के संबंध में आम नागरिकों से दावा एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुरसाबांधा स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 348, 37, 38/1 एवं 39, जिनका कुल रकबा क्रमशः 10.23, 0.40, 5.89 एवं 0.86 हेक्टेयर है, को फूड पार्क स्थापना के लिए आबंटित किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर गरियाबंद के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजिम के माध्यम से प्रकरण जांच प्रतिवेदन एवं अभिमत के लिए संबंधित कार्यालय को प्राप्त हुआ है।
इस संबंध में यदि किसी व्यक्ति अथवा सर्वसाधारण को कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से निर्धारित तिथि तक संबंधित न्यायालय में अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त होने वाले दावा या आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…
भोपाल राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…
रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…
रायपुर मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…
रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…