छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार: भंडारीपारा सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन, 23 आवेदन प्राप्त

उत्तर बस्तर कांकेर, जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण किए जाने के उद्देश्य से “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत नगरपालिका परिषद कांकेर के भंडारीपारा सामुदायिक भवन में शहर के तीन वार्डों श्रीराम नगर वार्ड, भंडारीपारा वार्ड एवं महादेव वार्डवासियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका परिषद् कांकेर के अध्यक्ष अरुण कौशिक द्वारा की गई। उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अंतर्गत आवास निर्माण हेतु 17 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।


    शिविर में मुख्य रूप से नामांतरण एवं सीमांकन के लंबित प्रकरण, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, बंद हैंडपंपों की मरम्मत, पाइप लाइन विस्तार, खराब ट्रांसफार्मर, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धावस्था एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा उज्ज्वला योजना के पात्र हितग्राहियों के लंबित प्रकरणों का निराकरण एवं लाभ सुनिश्चित करने के साथ ही जनता से जुड़ी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।

इस अवसर पर राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गई। शिविर में जन शिकायत एवं मांग के 23 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। इस शिविर में नगर पालिका के उपाध्यक्ष उत्तम यादव, पार्षद अजय सिंह रेणु, मतीन खान, सुशीला यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन मेरिया सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। 


सुशासन तिहार: कांकेर शहर के विभिन्न वार्डों में शिविरों का आयोजन
सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पालिका परिषद् कांकेर क्षेत्रांतर्गत 22 मई से 04 जून तक विभिन्न वार्डों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम जनता की समस्या व शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन मेरिया ने बताया कि 22 मई को पुराना कम्युनिटी हॉल मांझापारा वार्ड में वार्ड क्रमांक- 12, 13, एवं वार्ड क्रमांक 14 के नागरिकों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार 27 मई को नया कम्युनिटी हॉल एम.जी. वार्ड मे वार्ड क्रमांक 15, 16, 17, 18 तथा 04 जून को अघन नगर मेलाभाठा मंच में वार्ड क्र. 19, 20 एवं वार्ड क्रमांक 21 के नागरिकों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भोजराज सिन्हा एवं सहायक नोडल अधिकारी पूजा सार्वा को बनाया गया है। 

kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

56 minutes ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

1 hour ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

1 hour ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

1 hour ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

2 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

2 hours ago