छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार 2026 : शिविरों में त्वरित निराकरण से जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत

पेंशन के 80 आवेदन मौके पर स्वीकृत, दिव्यांग हितग्राही को मिली बैटरी चलित ट्राई सायकिल

रायपुर,

सुशासन तिहार 2026 : शिविरों में त्वरित निराकरण से जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत
सुशासन तिहार 2026 : शिविरों में त्वरित निराकरण से जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत

सुशासन तिहार 2026 : शिविरों में त्वरित निराकरण से जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहतसुशासन तिहार 2026 अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर आमजन के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनते जा रहे हैं। शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया जा रहा है।
जशपुर जिले के जनपद पंचायत पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत घरजियाबथान में आयोजित सुशासन शिविर में समाज कल्याण विभाग को पेंशन हेतु प्राप्त 80 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। जांच उपरांत सभी आवेदक पात्र पाए गए, जिससे हितग्राहियों में खुशी का माहौल रहा।
शिविर में दिव्यांग हितग्राही मोहित राम कोरवा को सहायक उपकरण के रूप में बैटरी चलित ट्राई सायकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोमती साय उपस्थित रहीं।

इसी प्रकार मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में भी सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जन समस्या निवारण शिविरों में छब्।म्त् सर्वे के वंचित पात्र हितग्राहियों को जनपद पंचायतों के सहयोग से पेंशन स्वीकृति आदेश पत्र वितरित किए जा रहे हैं। प्रशासन की इस पहल से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ शीघ्रता से मिल रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार तथा अंतिम व्यक्ति तक शासन की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : दरिमा अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग पर प्रशासन परीक्षण पश्चात करेगी नियमानुसार कार्रवाई

CG : दरिमा अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग पर प्रशासन परीक्षण पश्चात करेगी नियमानुसार कार्रवाई

’’महतारी वंदन योजना” को शराब दुकान संचालन से जोड़े जाने सम्बन्धी खबर भ्रामक एवं तथ्यहीन…

1 minute ago
CG : प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 04 जून को

CG : प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 04 जून को

19 परीक्षा केन्द्रों में 4849 परीक्षार्थी शामिल होंगे 19 परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त महासमुंद , छत्तीसगढ़…

4 minutes ago
CG : समाधान शिविर में चंद मिनटों में बना लर्निंग लाइसेंस तो खिल उठा युवा अखिलेश का मन

CG : समाधान शिविर में चंद मिनटों में बना लर्निंग लाइसेंस तो खिल उठा युवा अखिलेश का मन

आबादी पट्टा मिला तो दिया मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद महासमुन्द मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन…

10 minutes ago
CG : बागेश्वर बाबा से भूपेश बघेल ने की मांग, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम भी कम कराकर दिखाएं …

CG : बागेश्वर बाबा से भूपेश बघेल ने की मांग, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम भी कम कराकर दिखाएं …

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को बिलासपुर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ…

11 minutes ago
CG : आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 जून तक

CG : आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 जून तक

उत्तर बस्तर कांकेर, जिले की सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र 2026-27 एवं 2026-28…

17 minutes ago
CG : उप निर्वाचन के तहत चारामा की मदिरा दुकानों व अहातों के लिए शुष्क दिवस घोषित

CG : उप निर्वाचन के तहत चारामा की मदिरा दुकानों व अहातों के लिए शुष्क दिवस घोषित

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों…

20 minutes ago