छत्तीसगढ़

CG : सुशासन सप्ताह का शुभारंभ जनसेवा की नई पहल

किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिकों और हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने तथा लाभान्वित करने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों में आज सुशासन सप्ताह का शुभारंभ हुआ, जिसमें शासन की योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सुशासन और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि सुशासन सप्ताह का मुख्य उद्देश्य शासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाना है। इसके तहत प्रशासन द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा जहां सरकारी योजनाओं की जानकारी और नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा विभागों को निर्देश दिए हैं कि हितग्राही मूलक योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें तथा पात्रतानुसार उन्हें लाभान्वित करना भी सुनिश्चित करें। इस कड़ी में आज सभी तहसील एवं विकासखण्ड मुख्यालय में सुशासन सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग आकर अपने समस्याओं के समाधान हेतु पहल की। महासमुंद, बागबाहरा सहित सभी विकासखण्डों और तहसीलों में सुशासन सप्ताह का आयोजन किया गया। इसके अलावा समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग एवं अन्य विभागों के हितग्राहियों को भी विष्णु की पाति का वितरण और वाचन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। महासमुंद जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी विष्णु की पाति का वाचन और वितरण महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिलाओं को किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जनसेवा और नागरिकों की भलाई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। सुशासन सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जिनमें स्वच्छता अभियान,स्वास्थ्य शिविर,किसान जागरूकता कार्यक्रम,डिजिटल सेवाओं का प्रचार-प्रसार शामिल है। जन चौपाल में पहुंचे स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर बताया। उनका मानना है कि यह सप्ताह प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद करेगा। सुशासन सप्ताह ने पारदर्शी, समावेशी और जवाबदेह शासन को प्रोत्साहित करते हुए नागरिकों और प्रशासन के बीच भरोसे को मजबूत किया है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

8 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

9 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

9 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

9 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

9 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

9 hours ago