बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के चिल्हाटी में एक सूने मकान में युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान तालापारा निवासी मोहम्मद असद के रूप में हुई है. मामले की शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा भारत चौक में रहने वाला मोहम्मद अरसद तीन दिन पहले घर से निकला था. इसके बाद वो घर नहीं आया. जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. इधर सरकंडा के चिल्हाटी स्थित सूने मकान में युवक की फांसी पर लटकी लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराई. सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अरशद की पहचान की. मामले में पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की बात कह रही है.
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…
रायपुर, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को दी गई उपहार सामग्री को…