छत्तीसगढ़

CG : सूरजपुर में बाढ़ आई, आवागमन पूरी तरह प्रभावित …

सूरजपुर। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। रामानुजनगर क्षेत्र के मोहनपुर स्थित झींक नदी के पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पुल पर पानी चढ़ने के कारण कई बसों को रास्ते में रोकना पड़ा, वहीं आसपास के गांवों का मुख्यालय से संपर्क भी टूट गया है। लगातार बारिश के चलते झींक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। मोहनपुर के पास बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को पुल पार नहीं करने की सलाह दी जा रही है। पुल के ऊपर पानी बहने से श्यामपुर, उमेश्वरपुर सहित कई गांवों का रामानुजनगर मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों को आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रामानुजनगर मार्ग पर पानी भरने के कारण कई बसों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। यातायात बाधित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे जरूर खिल उठे हैं, क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ी है और खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर जलभराव और आवागमन बाधित होने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन…

CG : निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन…

बीजापुर । जिला परियोजना लाईवलीहूड कॉलेज सोसायटी जिला बीजापुर में जिला प्रशासन एवं आजीविका महाविद्यालय…

13 minutes ago
CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक…

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक…

धमतरी । शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के…

18 minutes ago
CG : कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश…

CG : कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश…

अधिकारियों को स्कूल, आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास…

48 minutes ago
CG : जिले में 21 जुलाई को 138.2 मिमी औसत वर्षा…

CG : जिले में 21 जुलाई को 138.2 मिमी औसत वर्षा…

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 21 जुलाई 2026 तक 3014.2 मिमी औसत…

52 minutes ago
CG : प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत…

CG : प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत…

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के…

54 minutes ago