रायपुर, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सेजेस केशकाल के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार डडसेना को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर वरिष्ठ व्याख्याता संगीता भास्कर को नया प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश में उल्लेख है कि डडसेना द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने से विद्यालय संचालन में लगातार व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। इस कारण उन्हें पद से पृथक कर दिया गया है। अब शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल, विकासखंड केशकाल की वरिष्ठ व्याख्याता संगीता भास्कर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, केशकाल का प्रभारी प्राचार्य बनाकर आगामी आदेश तक कार्यभार सौंपा गया है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…
रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…
भोपाल गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
भोपाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…
भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…