छत्तीसगढ़

CG : सेवानिवृत्त कर्मचारी विमल प्रसाद सेठिया को सेवानिवृत्ति तिथि से ही पेंशन आदेश प्रदान कर कलेक्टर संबित मिश्रा ने उनके सुखद एवं स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनाएं दी

बीजापुर, कलेक्टर संबित मिश्रा ने 28 फरवरी 2025 को सेवानृवित्त होने वाले वाहन चालक श्री विमल प्रसाद सेठिया को सेवानृवित्ति तिथि से ही पेंशन आदेश प्रदान किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने उनके सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की। सेवानृवित्त होने वाले कर्मचारी श्री विमल प्रसाद सेठिया वाहन चालक कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग बीजापुर में कार्यरत थे। सेवा निवृत्त श्री विमल प्रसाद सेठिया से पूछा कि पहले बीजापुर कैसा था कर्मचारी द्वारा पहले के बीजापुर के बारे में बताते हुए कहा कि पहले  आने जाने में पहले बहुत कठिनाई होती थी सुविधाओं का बहुत अभाव किंतु आज जब मै सेवा निवृत्त हो रहा हूॅ तो बीजापुर बहुत विकास की ओर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। पेंशन प्रकरणों को शीघ्रता से निराकरण के संबंध में जिला कोषालय अधिकारी श्री महावीर टंडन ने बताया कि कर्मचारी यदि अपनी सेवा पुस्तिका की जांच कराते रहें और समय पर पेंशन फार्म भर कर कार्यालय में जमा कर दें तो पेंशन आदेश जारी होने में विलंब नहीं होता है। कर्मचारी अपने नाम का मिलान अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक से जरूर कर लें ताकि पेंशन के समय कोई समस्या न आये।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डीएमएफ अंतर्गत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

राजनांदगांव : डीएमएफ अंतर्गत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

राजनांदगांव । जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ) अंतर्गत जिले के शासकीय चिकित्सालयों में संविदा स्त्री…

17 minutes ago
डिफॉल्टरों को दोबारा लीज देने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

डिफॉल्टरों को दोबारा लीज देने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

ग्वालियर  मध्य प्रदेश में खनिज विभाग के अफसरों और खनन माफिया की सांठगांठ से चल…

34 minutes ago
नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि किसानों…

44 minutes ago
हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर मुकेश बनिया की 42 लाख रुपये की संपत्ति अटैच, पुलिस का बड़ा एक्शन

हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर मुकेश बनिया की 42 लाख रुपये की संपत्ति अटैच, पुलिस का बड़ा एक्शन

रायपुर. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता…

45 minutes ago
MP में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया तेज, आरक्षित वर्ग को दोहरा लाभ देने की तैयारी; सामान्य वर्ग ने जताई आपत्ति

MP में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया तेज, आरक्षित वर्ग को दोहरा लाभ देने की तैयारी; सामान्य वर्ग ने जताई आपत्ति

भोपाल  प्रदेश में पदोन्नति की तैयारी है। इसके लिए पदोन्नति के पदों का निर्धारण किया…

55 minutes ago