छत्तीसगढ़

CG : सोंदूर जलाशय में नौका विहारः प्रशासनिक प्रयासों से शीघ्र होगा पुनः संचालन

धमतरी, सोंदूर जलाशय में नौका विहार बंद होने को लेकर प्रकाशित समाचारों के संबंध में वास्तविक तथ्यों से आमजन को अवगत कराना आवश्यक है, ताकि स्थिति को लेकर किसी प्रकार का भ्रम न रहे। यह स्पष्ट किया जाता है कि नौका विहार का अस्थायी रूप से प्रभावित होना प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम नहीं है, बल्कि स्थानीय स्तर पर उत्पन्न आपसी मतभेदों के कारण यह स्थिति बनी।

पर्यटन संवर्धन की पहल
सोंदूर जलाशय में नौका विहार का शुभारंभ सितम्बर 2022 में क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था। इस पहल के माध्यम से बेलरबाहरा, बरपदर एवं मेचका की वन प्रबंधन समितियों को लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। प्राप्त राशि से आवश्यक पर्यटक सुविधाओं का विकास किया गया, नौका चालकों को मानदेय दिया गया तथा वन विभाग द्वारा पैडल बोट एवं चप्पू नाव जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

प्रवेश शुल्क व्यवस्था
पर्यटक स्थल पर केवल बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए ₹10 प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया था, जिससे बैरियर प्रभार, साफ-सफाई एवं व्यवस्थागत कर्मियों के मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। यह शुल्क स्थानीय ग्रामीणों पर लागू नहीं था। किंतु, आपसी असहमति एवं विवाद के चलते शुल्क वसूली बाधित हुई, जिससे नौका विहार संचालन धीरे-धीरे प्रभावित हुआ।

   स्थिति के कारण एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण
आपसी विवादों के कारण कुछ नौकाओं को क्षति पहुंची, जिससे शासकीय संपत्ति को नुकसान हुआ और गतिविधि प्रभावित हुई। यह स्थिति किसी भी प्रकार से प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम नहीं है।

  प्रशासनिक कार्यवाही एवं आगे की योजना
वर्तमान में वन विभाग द्वारा संबंधित ग्रामीणों एवं वन प्रबंधन समितियों के साथ संवाद एवं समन्वय की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक समितियों से सहमति प्राप्त कर, आवश्यक शर्तों एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ नौका विहार को पुनः प्रारंभ करने का प्रस्ताव है।

    जिला प्रशासन एवं वन विभाग पर्यटन गतिविधियों के संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। आपसी समन्वय स्थापित होते ही सोंदूर जलाशय में नौका विहार को पुनः सुचारू रूप से आरंभ किया जाएगा, जिससे न केवल पर्यटन को नई गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर भी पुनः सृजित होंगे।  

kgnews

Recent Posts

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…

21 minutes ago
रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति…

26 minutes ago
जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल से…

31 minutes ago
मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…

1 hour ago
आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

भोपाल  जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन, भोपाल में…

1 hour ago
धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी. रायपुर के नकटी गांव के बाद धमतरी के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की…

1 hour ago