छत्तीसगढ़

CG : स्कूटी सवार हथियार के साथ गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान मिला देसी कट्टा

सरगुजा। जिले की गांधीनगर पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी आदतन बदमाश है, जिसके खिलाफ पहले भी कई थानों में मामले दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

दरअसल आचार संहिता के कड़ाई से पालन करने के लिए सरगुजा पुलिस के द्वारा आउटर इलाकों में चेक पोस्ट लगाए गए हैं। ऐसे में अंबिकापुर से सूरजपुर सीमा क्षेत्र में लगाए गए चेक पोस्ट को मुखबीर से सूचना मिली कि नीले रंग की स्कूटी में जा रहे शख्स के पास देसी कट्टा है। ऐसे में पुलिस ने जब युवक को रुकवा कर पूछताछ शुरू की गई, तो वह हड़बड़ा कर भागने की कोशिश करने लगा। ऐसे में पुलिस ने जब युवक को पकड़ा तो उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।

वहीं पकड़ा गया युवक संजीत पाल बताया जा रहा है जो कि आदतन बदमाश किस्म का है। इसके खिलाफ अलग-अलग इलाकों के थानों में कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन एक देसी कट्टा समेत स्कूटी जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG, पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG, पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

रायपुर. राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर…

33 minutes ago
रिश्तेदारों की संपत्ति पर कांग्रेस के आरोप, CM मोहन यादव के बचाव में उतरी मंत्रियों की फौज

रिश्तेदारों की संपत्ति पर कांग्रेस के आरोप, CM मोहन यादव के बचाव में उतरी मंत्रियों की फौज

भोपाल  सीएम मोहन यादव और उनके परिवार पर जमीनों की खरीद फरोख्त के आरोप पर…

38 minutes ago
बुजुर्गों और असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुजुर्गों और असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुजुर्गों और असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव निर्धन परिवार,…

38 minutes ago
मध्य प्रदेश में हर चुनाव लड़ेगी शिवसेना, राष्ट्रीय सचिव बोले- उद्धव के घमंड से टूटी पार्टी

मध्य प्रदेश में हर चुनाव लड़ेगी शिवसेना, राष्ट्रीय सचिव बोले- उद्धव के घमंड से टूटी पार्टी

छिन्दवाड़ा   शिवसेना मध्य प्रदेश में हर तरह के चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी उतारेगी. ये…

1 hour ago
रायपुर में धर्मांतरण के आरोप में दो पास्टर गिरफ्तार, थाने में ईसाई समाज का जोरदार विरोध

रायपुर में धर्मांतरण के आरोप में दो पास्टर गिरफ्तार, थाने में ईसाई समाज का जोरदार विरोध

रायपुर. रायपुर ग्रामीण के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मांठ में धर्मांतरण से जुड़ा एक…

2 hours ago
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं को मिले अधिक से अधिक अवसर : राज्यपाल पटेल

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं को मिले अधिक से अधिक अवसर : राज्यपाल पटेल

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं को मिले अधिक से अधिक अवसर : राज्यपाल पटेल…

2 hours ago