छत्तीसगढ़

CG : स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी शिक्षक फरार…

बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से टीचर छेड़खानी कर रहा था। छात्रा ने किसी तरह हिम्मत करके इसकी जानकारी स्वजन को दी।

इसके बाद पूरे मामले की शिकायत स्कूल के प्रधान पाठक से की। प्रधान पाठक ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में स्वजन ने इस मामले की शिकायत पचपेड़ी थाने में की है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग आठवीं की छात्रा है।

छात्रा पचपेड़ी के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती है। छात्रा का आरोप है कि स्कूल के प्रयोगशाला शिक्षक मो. शहजाद ने छेड़खानी की है। यह घटना एक सप्ताह पहले शनिवार 23 नवंबर की है। इसके बाद स्वजन स्कूल पहुंचे। स्वजन को देखकर आरोपित शिक्षक स्कूल की दीवार फांदकर भाग गया।

स्वजन ने इसकी जानकारी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संतोष कोसले को दी। प्रभारी प्राचार्य ने तत्काल ही इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी। दो दिन पहले विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जांच के लिए पचपेड़ी पहुंचे थे। उन्होंने मामले की जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है।

इधर एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं होने पर स्वजन ने पचपेड़ी थाने में शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है।

पुलिस और शिक्षा विभाग मामले को दबाने में लगी रही

स्वजन ने आरोप लगाया है कि उन्होंने शनिवार 23 नवंबर को ही पूरे मामले की शिकायत प्रभारी प्राचार्य संतोष कोसले के पास की थी। इसके बाद भी उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इधर आरोपी शिक्षक बेखौफ होकर घूम रहा था।

प्रभारी प्राचार्य के रवैये को देखते हुए स्वजन सीधे पचपेड़ी थाने पहुंचे। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इस संबंध में जानकारी देने से बचती रही। इधर आरोपी शिक्षक भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

क्या कह रही पुलिस

स्कूल में छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया गया है। आरोपित शिक्षक की तलाश की जा रही है। – उदयन बेहार, एएसपी, बिलासपुर

kgnews

Recent Posts

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

48 minutes ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

58 minutes ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago
दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…

3 hours ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…

3 hours ago