छत्तीसगढ़

CG : स्कूल में नशीली गोलियां खाने से 5 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी…

दुर्ग । पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशीली गोलियों के सेवन से पांच छात्रों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। सभी छात्रों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन, शिक्षा विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं का एक छात्र अपने साथ कथित रूप से नींद की गोलियां स्कूल लेकर आया था। इन्हीं गोलियों का सेवन करने के बाद कक्षा 9वीं और 10वीं के कुल पांच छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। यह घटना 16 जुलाई की बताई जा रही है, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों को स्कूल भेजा। संस्था प्रमुख नलिनी वर्मा की मौजूदगी में बीआरसी नेम सिंह साहू, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार यादव तथा अन्य सदस्यों ने बैठक कर पूरे मामले की समीक्षा की। पीड़ित छात्रों के पालकों को भी बैठक में बुलाया गया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्रों ने कौन-सी दवा का सेवन किया था और वह स्कूल तक कैसे पहुंची। प्रारंभिक चर्चा में यह बात सामने आई है कि गोलियां मनोरोगियों को दी जाने वाली दवा से संबंधित हो सकती हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस स्कूल प्रबंधन, छात्रों और अभिभावकों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दवा कहां से लाई गई और क्या किसी अन्य छात्र ने भी उसका सेवन किया। शाला प्रबंधन समिति की बैठक में संस्था की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं कराने का निर्णय लिया गया, जबकि अभिभावकों को अपनी ओर से शिकायत दर्ज कराने के लिए स्वतंत्र बताया गया है। मामले की सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

kgnews

Recent Posts

MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

मंदसौर  मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की सुवासरा तहसील का धनवाड़ा गांव एक बार फिर…

38 minutes ago
दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज युवाओं ने दिया मतदान जागरूकता…

57 minutes ago
महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास में देशभर से आने वाले कांवड़ यात्रियों को…

1 hour ago
समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.…

1 hour ago
MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

भोपाल  मध्यप्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस और नवीनीकरण की प्रक्रिया को तेज और…

2 hours ago
युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

11 hours ago