छत्तीसगढ़

CG : स्वच्छता का संदेश देने राज्यपाल रमेन डेका ने रूद्री के सामुदायिक शौचालय का किया अवलोकन

रायपुर, जिले में एक दिवसीय प्रवास पर आये राज्यपाल रमेन डेका ने बैठक के उपरांत स्वच्छता का संदेश देने ग्राम पंचायत रुद्री में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत निर्मित सामुदायिक शौचालय का अवलोकन किया। उन्होंने शौचालय के उचित रख-रखाव एवं उपयोग को देखकर सरपंच अनिता यादव तथा ग्रीन आर्मी स्वच्छाग्रही चर्चा करते हुए कहा कि समाज का सबसे अच्छा काम सफाई है। इसकी बदौलत हम सभी स्वच्छ वातावरण मिल पाता है। उन्होंने इन स्वच्छाग्रही दीदीयों का उत्साहवर्धन करते हुए हिरौंदी यादव और दुरपद को भेंट स्वरुप एक-एक हजार रूपये की राशि प्रदान कर उनका सम्मान किया। राज्यपाल डेका ने सरपंच एवं पंचगणों को ग्राम विकास में हो रहे कार्यों के लिए बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाऐं दी।
धमतरी जिले के दौरे के दौरान राज्यपाल डेका ने ग्राम पंचायत रूद्री स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राही रेखा कौशिक से चर्चा की। रेखा ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत मुझे चार किश्तों में एक लाख 20 हजार रूपये मिली, जिससे उन्होंने एक साल में अपना पक्का मकान पूरा कर लिया है और खुशी-खुशी परिवार के साथ रहने लगी।

kgnews

Recent Posts

डिंडौरी में आदिवासियों ने चंदा जुटाकर बना दिया सरकारी स्कूल, 3 साल तक नहीं मिली सरकारी मदद

डिंडौरी में आदिवासियों ने चंदा जुटाकर बना दिया सरकारी स्कूल, 3 साल तक नहीं मिली सरकारी मदद

डिंडौरी सरकारी दावों और खोखले आश्वासनों से जब मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के आदिवासियों…

16 minutes ago
कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा

कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा

रायपुर  संवेदनशील प्रशासन और समय पर मिली सहायता ने रायगढ़ जिले की 27 वर्षीय बबीता…

17 minutes ago
ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…

36 minutes ago
2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

भोपाल  बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…

43 minutes ago
उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

1 hour ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

10 hours ago