आरंग. हाईवा की टक्कर से बाइक से स्कूल जा रही दो छात्रों में से एक की मौत हो गई, वहीं एक छात्र गंभीर रूप से घायल है, जिसका रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा. यह घटना उगेतरा, नवागांव खार के पास हुई. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुरूम से भरे हाईवा पर आग लगा दी. तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल स्थिति काबू में है.
आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ग्राम उगेतरा निवासी कक्षा 9वीं का छात्र धीरज सेन और कक्षा 10वीं का छात्र रूपेश साहू ग्राम तोरला के शासकीय हाईस्कूल में पढ़ाई करते थे. दोनों छात्र मोटरसाइकिल से अपने स्कूल जा रहे थे, तभी नवागांव खार के पास विपरीत दिशा के आ रहे मुरूम से भरे हाइवा वाहन ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी.घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों छात्रों को अभनपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां रूपेश साहू की मौत हो गई. वहीं धीरज सेन का रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने हाईवा के चालक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार हाईवा हाईवा भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था और ग्राम डोमा से मुरूम लेकर आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ है.
साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी…
भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के…
भोपाल मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई…
छतरपुर देश की पहली नदी जोड़ परियोजना छतरपुर में आकार ले रही है। पहले चरण…
भोपाल भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा मध्यप्रदेश में आधार सेवाओं को नागरिकों तक अधिक…
इंदौर देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को अंतरराष्ट्रीय…