बस्तर। जिले में फाइलेरिया (हाथी पांव) और हाइड्रोसील के 93 एक्टिव मरीज हैं। इनमें हाथी पांव के 65 और हाइड्रोसील के 27 मरीज हैं। सबसे ज्यादा बकावंड में 22 और जगदालपुर शहरी क्षेत्र में 18 मरीजों की पहचान की गई है। अब स्वास्थ्य विभाग बस्तर जिले के 3 ब्लॉक के 3 लाख लोगों को दवा खिलाने की तैयारी कर रहा है।
दरअसल, 10 फरवरी से 28 फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाएगा। 10 से 14 फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल और पंचायत भवनों में दवा खिलाएगी। इसके अलावा 15 फरवरी से 25 फरवरी तक डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। 26 से 28 फरवरी के बीच ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी जो छूट गए हैं। पहचान कर दवा खिलाई जाएगी। 10 से 28 फरवरी के बीच मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी शिविर लगाकर दवा खिलाई जाएगी। CMHO डॉ संजय बसाक ने कहा कि, इस अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग और पंचायतों का भी सहयोग रहेगा
रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…
रायपुर बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…
रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…
भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…