छत्तीसगढ़

CG : हादसे के बाद जागा निगम, महापौर ने सभी मेनहोल ढकने के दिए निर्देश

रायपुर । राजधानी के गुलमोहर पार्क में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नगर निगम द्वारा खोदे गए एक खुले गड्ढे में तीन बच्चे गिर गए, जिनमें से एक 7 साल का दिव्यांश नाम का बच्चा जान गंवा बैठा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखी गई।

हादसे के बाद महापौर मीनल चौबे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शहर के सभी बीएसयूपी (BSUP) और प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) कॉलोनियों समेत निगम परिसरों में खुले सैप्टिक टैंक और सम्पवेल मेनहोल को 24 घंटे के भीतर ढकने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने महापौर के निर्देश पर सभी 10 जोन कमिश्नरों को आदेशित किया है कि वे अगले 24 घंटे में अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर सभी खुले मेनहोल की सूची बनाएं और उन्हें तुरंत ढकने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि 15वें वित्त आयोग की प्रगतिरत कार्य योजना के तहत ज़रूरत के मुताबिक इन कार्यों को कराया जा सकता है। ड्रेन कवर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी जोन कमिश्नरों को स्थल का निरीक्षण कर साइज और लोकेशन के अनुसार रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

यह हादसा एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है और सवाल उठाता है कि सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर ज़िम्मेदार विभाग कितने सतर्क हैं। महापौर ने निर्देश दिया है कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि भविष्य में ऐसा कोई हादसा दोबारा न हो।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

2 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

2 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

2 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

2 hours ago