जांजगीर-चांपा। सक्ती जिले के पुटेकेला गांव निवासी दाऊराम कंवर बीएसएफ का जवान है और त्रिपुरा बार्डर में तैनात था। ड्यूटी करते वक्त हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। त्रिपुरा बार्डर में डयूटी के दौरान पांच नवंबर को जवान दाऊराम कंवर हार्ट अटैक आने पर बार्डर से इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ने दम तोड़ दिया।
वर्तमान में त्रिपुरा में जवान की पोस्टिंग थी। 39 वर्षीय जवान दाऊराम कंवर को पांच नवंबर को त्रिपुरा के बार्डर में ड्यूटी के समय हार्ट अटैक आने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही जवान दाऊराम कंवर की मौत हो गई।
सात नवंबर को रायपुर से बीएसएफ के जवानों द्वारा बलिदानी जवान के पार्थिव शरीर को गांव लाया गया तब गांव वालों की आंख नम हो गई। ग्रामीणों ने यहां बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही बीएसएफ जवानों के द्वारा सलामी दी गई ।
भिलाई. अब भिलाई नगर निगम क्षेत्र में बिना स्थल निरीक्षण नहीं बनेगा कोई भी प्राक्कलन,…
सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड अब…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवेश प्रयासों को मिली बड़ी सफलता हेलियन की पहली भारतीय मैन्युफैक्चरिंग…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहरी विकास योजनाओं का किया सघन निरीक्षण इंटेक-वेल, फिल्टर प्लांट,…
सूरजपुर/रायपुर. प्रदेश के दूरस्थ, पहाड़ी एवं जनजातीय अंचलों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बस्तर प्रवास का दूसरा दिन : मिशन अमृत, राष्ट्रीय राजमार्ग…