अम्बिकापुर उपसंचालक, रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंन्द्र अम्बिकापुर द्वारा 2 जुलाई को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन होगा। इसमें निजी नियोजक अवी एसोसिएट  के पार्टनर नितिन दुबे उपस्थित रहेंगें। जिसके अंतर्गत ऑपरेटर के 20 पद एवं इंस्टॉलर के 20 पदों पर भर्ती की जानी है। आवेदकों की योग्यता न्यूनतम 12 वीं पास होगी संभावित वेतन 10 हजार से 12 हजार रुपए निर्धारित है। प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। नियुक्ति के शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे, कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी।

नितिन दुबे ने बताया कि जिले के इच्छुक ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो के साथ 2 जुलाई को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंन्द्र, गंगापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *