सूरजपुर/   पंडित रविशंकर त्रिपाठी शासकीय महाविद्यालय भैयाथान, सूरजपुर में आज भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती 2026 के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला एवं जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

                 इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता पुरुषोत्तम कुमार चन्द्रा, पैरा कमांडो स्पेशल ट्रेनर, सैनिक कल्याण बोर्ड बिलासपुर द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने उद्बोधन में चन्द्रा ने विद्यार्थियों को अग्निवीर भर्ती की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी – चयन प्रक्रिया से लेकर सेवाकाल के दौरान एवं सेवानिवृत्ति के पश्चात मिलने वाले लाभों तक की पूरी जानकारी प्रदान की गई।

              तत्पश्चात रोजगार कार्यालय सूरजपुर के उदयशंकर ने रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किसी भी शासकीय पद हेतु आवेदन के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी का रोजगार कार्यालय में पंजीयन अनिवार्य है। कौशल विकास विभाग सूरजपुर के हुसैन ने भी युवाओं को कौशल विकास के अवसरों की जानकारी दी।

                कार्यक्रम का सुचारु संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य बृजलाल साहू के कुशल मार्गदर्शन में तथा कैरियर गाइडेंस प्रभारी दिलीप कुमार एवं सहयोगी कमलेश खूंटे की निगरानी में किया गया।

                इस कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कार्यालयीन कर्मचारी एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिविर ने युवाओं के सेना में कैरियर बनाने के प्रति उत्साह और जागरूकता का संचार किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *