बिलासपुर। मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने एक युवती को अपने ही पति की प्रोफाइल भेजी। युवती को रिश्ता पसंद आने पर उसने अपने पति को दूल्हा बनाकर उसकी शादी भी करा दी। जिसके बाद पति ने युवती से करीब साल भर तक न केवल शारीरिक संबंध बनाए। बल्किए उससे अलग.अलग बहाने से 7 लाख रुपए वसूल लिए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। मूलतरू जांजगीर.चांपा जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली दमयंती चौधरी ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने बताया कि जुलाई 2024 में अमेरी में रहने वाली चित्रा चौधरी के मैरिज ब्यूरो में शादी के लिए अपना प्रोफाइल दिया था।

शुरुआत में चित्रा ने कुछ लड़कों के प्रोफाइल भेजे। लेकिन, दमयंती को कोई लड़का पसंद नहीं आया। जिसके बाद चित्रा ने अपने ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल भेज दिया, जो हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है। युवती को उसका प्रोफाइल पसंद आ गया और शादी करने के लिए राजी हो गई। महिला ने गिरौधपुरी में अपने पति और युवती की शादी करा दी। शादी के बाद संजय दमयंती को सिरसा अपने घर ले गया, जहां करीब 11 महीने तक अपने परिवार के साथ रखा और फिर दोनों बिलासपुर लौटकर विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगे। दमयंती ने वहीं एक ब्यूटी पार्लर खोल ली।

इस दौरान संजय ने परिजन की तबीयत खराब होने और अन्य निजी समस्याओं का हवाला देकर दमयंती से धीरे-धीरे 7 लाख रुपए ले लिए। फिर एक दिन वह अचानक गायब हो गया। कार भी दमयंती के ही पैसों से खरीदी गई थी। संजय और उसकी पत्नी कार लेकर भागने वाले थे। लेकिन, पकड़े जाने के डर से कार को वहीं छोड़ दी। पुलिस की जांच में पता चला कि चित्रा मुंगेली जिले के जरहागांव के हथनीकला गांव की रहने वाली है। वह अमेरी में मैरिज ब्यूरो चला रही थी। संजय और चित्रा की खुद लव मैरिज हुई थी और उनका एक बेटा भी है। पति की दूसरी शादी कराने के बाद चित्रा खुद उसे लेने हरियाणा तक गई थी। फिलहाल, दोनों पति-पत्नी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *