रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अपराध कम हुए हैं या बढ़े हैं? इसे लेकर रायपुर पुलिस ने रविवार को बड़ा दावा किया है। पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के कारण मामलों के दर्ज होने में गिरावट देखी गई है। पुलिस विभाग का कहना है कि निजात अभियान के तहत नशे के खिलाफ लगातार प्रहार से अपराधों में 7 फीसदी की गिरावट आई है। अभियान के चार माह में पिछले सालों की इसी अवधि की तुलना में कुल अपराधों में 7 फीसदी कम अपराध दर्ज किए गए हैं। पुलिस के दावे के अनुसार निजात अभियान के कारण मारपीट में 5 फीसदी, हत्या के प्रयास में 22 फीसदी, चाकूबाजी में 31 प्रतिशत, छेड़छाड़ में 23 फीसदी, मारपीट और चोरी में 5 फीसदी की आई कमी आई है। वहीं, एनडीपीएस और आबकारी में ताबड़तोड़ कार्यवाही में कुल 3 हजार 157 प्रकरणों में 3 हजार 241 व्यक्ति गिरफ्तार हुए। जिसमें गैर-जमानतीय प्रकरणों में 378 आरोपी जेल भेजे गए हैं। इन्ही कार्रवाइयों में 6 हजार 176 लीटर शराब भी जब्त की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *