छत्तीसगढ़

CG : अवैध खनिज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई …

कोयला और रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, 8 वाहन जप्त, कई प्रकरण दर्ज

कोयला और रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजारायपुर : प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने सूरजपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला एवं रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को जप्त कर संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के सुशासन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के संकल्प के अनुरूप तथा जिला प्रशासन के सतत निगरानी अभियान के तहत की गई।

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार खनिज विभाग, जिला स्तरीय टास्कफोर्स एवं खनिज अमले द्वारा खनन प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 07 जून को तहसील सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पचिरा-मानी चौक मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ग्राम बेलटिकरी के पास अवैध रूप से खनिज कोयला परिवहन करते हुए 06 मोटरसाइकिलों को पकड़ा गया। इन वाहनों से लगभग 5 टन कोयला जप्त किया गया, जिसे पुलिस थाना सूरजपुर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

खनिज विभाग ने ग्राम राजापुर, हर्राटिकरा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 03 टिपर वाहनों के मालिकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ की है।

इसके अलावा 08 जून को राजापुर रेत खदान क्षेत्र के औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रेत परिवहन में लगे 02 और टिपर वाहनों को जप्त किया गया। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए जप्त वाहनों एवं खनिज सामग्री को पुलिस थाना जयनगर के सुपुर्द किया गया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा तथा राजस्व क्षति रोकने के उद्देश्य से खनिज अमला नियमित निरीक्षण एवं सघन जांच अभियान संचालित कर रहा है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

 जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक…

23 minutes ago
CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

 जांजगीर-चांपा, आदिम जाति कल्याण विभाग जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्री-मैट्रिक…

25 minutes ago
CG : शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ

CG : शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ

जांजगीर-चांपा, शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच…

26 minutes ago
CG : मनेंद्रगढ़ में विदेशी मदिरा दुकान संचालन हेतु किराये के भवन के लिए लघु निविदा आमंत्रित

CG : मनेंद्रगढ़ में विदेशी मदिरा दुकान संचालन हेतु किराये के भवन के लिए लघु निविदा आमंत्रित

न के संचालन के लिए ऐसे भवनों का चयन किया जाएगा, जो निर्धारित मानकों एवं…

29 minutes ago
CG : नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान सुंदर सिंह को बेहतर उत्पादन की उम्मीद

CG : नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान सुंदर सिंह को बेहतर उत्पादन की उम्मीद

आधुनिक कृषि तकनीक अपना रहे लालपुर के किसान, बोले- समय पर मिल रही खाद, नई…

31 minutes ago
जगदलपुर के जंगलों में दिखी दुर्लभ ‘रात की चिड़िया’, जैव विविधता संरक्षण की बड़ी खुशखबरी

जगदलपुर के जंगलों में दिखी दुर्लभ ‘रात की चिड़िया’, जैव विविधता संरक्षण की बड़ी खुशखबरी

जगदलपुर. जगदलपुर के माचकोट वन क्षेत्र में एक दुर्लभ पक्षी की मौजूदगी ने जंगलों की…

32 minutes ago