रायपुर। गोबरा नवापारा क्षेत्र में अवैध शराब के साथ 1 शराब कोचिया गिरफ्तार हो गया है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कोलियारी नूतन बिक्स फैक्ट्री के पास एक व्यक्ति नीले रंग का शर्ट व जैकेट पहना है और एक कपड़ा के थैला में भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री करने ले जाने हेतु साधन का इंतजार कर रहा है।

मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहान के मुखबिर के बताये स्थान ग्राम कोलियारी नूतन बिक्स फैक्ट्री के पास पहुँचकर मुखबिर के बताएं व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम राजू साहू उर्फ पुनाराद पिता प्यारेलाल साहू उम्र 36 साल साकिन सेमरा चौकी चम्पारण थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर का रहने वाला बताया उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक कपड़ा के थैला में 30 पौवा देशी मंदिरा मशाला शराब कुल मात्रा 05.400 बल्क लीटर किमती करीबन 3000/ रुपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक – 444/2025 धारा- 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही कर रिमाण्ड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी 01. राजू साहू उर्फ़ पुनाराद पिता प्यारे लाल साहू उम्र 36 वर्ष साकिन सेमरा चौकी चम्पारण थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर(छग)

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *